{"_id":"6aaff7bda8f904ef8e0ff3cd","slug":"up-nia-nabs-two-more-accused-in-saharanpur-currency-chest-case-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सहारनपुर करेंसी चेस्ट प्रकरण में एनआईए ने दो और आरोपियों को दबोचा, अब तक चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सहारनपुर करेंसी चेस्ट प्रकरण में एनआईए ने दो और आरोपियों को दबोचा, अब तक चार आरोपी गिरफ्तार
Sun, 20 Sep 2026 08:41 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 20 Sep 2026 08:41 PM IST
सार
29 अगस्त 2026 को सहारनपुर के थाना सदर बाजार को पंजाब नेशनल बैंक के करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ रुपये कीमत के नकली भारतीय नोट मिलने की जानकारी मिली थी। एनआईए ने जांच टेकओवर करने के बाद गिरफ्तारियां की हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक करेंसी चेस्ट में नकली नोट रखने की साजिश के मामले में नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) ने दो और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन
एनआईए द्वारा रविवार को दबोचे गए आरोपियों में सहारनपुर के थाना सदर स्थित हसनपुर गांव निवासी मुकेश कुमार और थाना सरसावा के कल्याणपुर गांव निवासी राजेंद्र कुमार शामिल है। दोनों मुख्य आरोपी आदेश चौधरी के करीबी सहयोगी हैं।
विज्ञापन
एनआईए के मुताबिक 29 अगस्त 2026 को सहारनपुर के थाना सदर बाजार को पंजाब नेशनल बैंक के करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ रुपये कीमत के नकली भारतीय नोट मिलने की जानकारी मिली थी। जांच के दौरान बैंक के 3 कर्मचारियों की भूमिका सामने आने पर उन्हें बैंक ने निलंबित कर दिया था। बाद में 3 सितंबर को इस मामले की जांच एनआईए ने टेकओवर की थी और एफआईआर में नामजद दो आरोपियों अमित कुमार और आदेश चौधरी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
एनआईए इस साजिश का पता लगाने के साथ बाकी सह-आरोपियों व संदिग्धों को पकड़ने की कवायद कर रही है। साथ ही यह भी पता लगा रही है कि इन नोटों को कहां से लाया गया था और किन स्थानों पर खपाया गया था।