{"_id":"5d7c078f8ebc3e01307718d4","slug":"decision-to-declare-halia-block-chief-of-mirzapur-as-a-land-mafia","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर के हलिया ब्लॉक प्रमुख को भूमाफिया घोषित करने के फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर के हलिया ब्लॉक प्रमुख को भूमाफिया घोषित करने के फरमान
Sat, 14 Sep 2019 02:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 14 Sep 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
up government
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने मिर्जापुर के हलिया ब्लॉक के प्रमुख सुरेश दुबे को भूमाफिया घोषित करने का फैसला किया है। अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार ने मिर्जापुर के जिलाधिकारी को इस संबंध में धोखाधड़ी व फर्जीवाड़े की एफआईआर के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
अमेरिका के बल्टीमोर में आईटी पेशेवर व सीनियर एडमिनिस्ट्रेटर ब्लॉक हलिया के ग्राम देवरी के मूल निवासी प्रवासी भारतीय श्याम पांडेय ने अपर मुख्य सचिव राजस्व से शिकायत की है कि सुरेश दुबे पूर्व में ग्राम पंचायत गंजरिया के करीब 20 वर्ष तक प्रधान रहे हैं। उन्होंने अवैध तरीके से करीब 280 एकड़ जमीन हासिल की और ज्यादातर हिस्सा पड़ोसी राज्यों के व्यापारियों व लोगों को बेच दिया।
विज्ञापन
आरोप लगाया है कि प्रमुख व उनके परिवार के सदस्यों के नाम करीब 250 पट्टे हैं। 50 एकड़ से अधिक जमीन अपने ड्राइवर के नाम कर रखी है। श्याम ने प्रमुख पर मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन और राशन वितरण में भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अपर मुख्य सचिव से सोनभद्र की तरह दूसरी घटना न होने पाए, इसके लिए इस प्रकरण की विस्तृत जांच करवाकर कार्रवाई के लिए आग्रह किया है। इसी शिकायत पर रेणुका कुमार ने मिर्जापुर के जिलाधिकारी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
सोनभद्र व मिर्जापुर में वन भूमि दर्ज करने में जमकर गड़बड़झाला
सोनभद्र व मिर्जापुर में सहकारी कृषि समितियां बनाकर जमीन के अवैध कब्जे की जांच कर रही अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार की अध्यक्षता वाली समिति ने वन भूमि की गाटावार मैपिंग कराई है। समिति ने इन जिलों के विभिन्न वन क्षेत्रों के वन अधिकारियों से भी पूछताछ की है।
पड़ताल में पता चला है कि वन भूमि को सरकारी खाते में दर्ज करने को लेकर वन विभाग व राजस्व विभाग की मिलीभगत से जमकर गड़बड़झाला हुआ है। भूमाफिया ने इसका फायदा उठाया है। समिति इस स्थिति के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने पर विचार कर रही है।