फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Decision to be taken on 13th smart city.

13वें स्मार्ट सिटी पेंच फंसा, ऐसे होगा फैसला

Sat, 05 Sep 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 05 Sep 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
Decision to be taken on 13th smart city.

यूपी में तेरहवां स्मार्ट सिटी रायबरेली बनेगा या मेरठ, इस पर मुहर 15 सितंबर को मुख्य सचिव आलोक रंजन की अध्यक्षता में बुलाई गई राज्यस्तरीय उच्चाधिकार संचालन समिति की बैठक में लगेगी।

विज्ञापन


स्थानीय निकाय निदेशालय ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

संचालन समिति की बैठक से पहले नगर विकास मंत्री मो. आजम खां व सचिव नगर विकास श्रीप्रकाश सिंह कोलंबिया से लौट आएंगे।

केंद्र ने पहले चरण में यूपी के 13 शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने का निर्णय किया है।

केंद्र को भेजे गए 14 शहरों के नाम

Decision to be taken on 13th smart city.

स्मार्ट सिटी के लिए राज्य के 13 शहरों को चुनने के लिए 29 जुलाई को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में लखनऊ सहित 14 शहरों के नाम केंद्र सरकार को भेजे गए।

इसमें तेरहवे शहर में रायबरेली को ‘ए’ व मेरठ को ‘बी’ करते हुए तर्क दिया कि केंद्रीय फॉर्मूले के अनुसार इन दोनों शहरों को  75-75 अंक मिले हैं।

इसलिए तेरहवें शहर का नाम केंद्र अपने स्तर पर तय करे। मगर केंद्र ने 12 शहरों का नाम फाइनल किया और 13वें शहर के लिए राज्य सरकार को अधिकृत कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed