फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Decision on teachers transfer.

शिक्षकों के तबादले पर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

Sat, 11 Jul 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 11 Jul 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
Decision on teachers transfer.

परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक जल्द हटाने की तैयारी है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव से इस संबंध में जल्द प्रस्ताव देने को कहा गया है।

विज्ञापन


प्रस्ताव मिलते ही जिलों के अंदर तबादले पर लगी रोक हटा दी जाएगी और अगस्त तक यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई अधिकारियों की बैठक में यह सहमति बनी है।
विज्ञापन


इसमें शिक्षकों को मनचाहे ब्लॉक में तैनाती देने का प्रस्ताव खारिज कर दिया गया। इसके अलावा परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को नई किताबें बांटने और यूनिफॉर्म देने का निर्देश भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने जताई ‌थी आपत्ति

Decision on teachers transfer.

बेसिक शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि शिक्षकों को उनके मनपसंद के ब्लॉकों में तैनाती दे दी जाए, जिससे वे बच्चों को मन लगाकर पढ़ा सकें। अधिकारियों ने इस पर उन्हें बताया कि यह तर्क संगत नहीं है।

कई शिक्षक ऐसे हैं जो दूसरे जिलों के हैं। इसलिए मनपसंद तैनाती देने से ऐसे शिक्षकों को कोई फायदा नहीं मिल पाएगा, जबकि उसके जिले के शिक्षक यह फायदा लेकर मनमाने तरीके से स्कूल जाएंगे। इस पर इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया।

बेसिक शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को जिले के अंदर तबादले की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिक्षा मित्रों को शिक्षक बनाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में ठोस पैरवी की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed