{"_id":"62db91af01644801fa1a5b73","slug":"deceased-dependents-will-be-adjusted-in-basic-shiksha","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: माध्यमिक स्कूलों के अतिरिक्त शिक्षकों का होगा समायोजन, बेसिक शिक्षा में मृतक आश्रितों को मिलेगी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: माध्यमिक स्कूलों के अतिरिक्त शिक्षकों का होगा समायोजन, बेसिक शिक्षा में मृतक आश्रितों को मिलेगी नौकरी
Sat, 23 Jul 2022 11:44 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:44 AM IST
सार
माध्यमिक विद्यालयों में तैनात अतिरिक्त शिक्षकों को रिक्त पदों पर समायोजित किया जाएगा। वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग में मृतक आश्रितों को उनकी योग्यता के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी। इस संबंध में विभाग के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश शासन ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में छात्र संख्या के अनुपात से ज्यादा तैनात शिक्षकों के समायोजन के निर्देश दिए हैं। इन शिक्षकों का समायोजन उन विद्यालयों में किया जाएगा, जहां पद रिक्त होंगे।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा था। इसमें मांग की गई थी कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में विषयवार छात्रों की तुलना में अतिरिक्त शिक्षकों को अन्य विद्यालयों में तैनात किया जाए। इसी प्रस्ताव पर शासन ने आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विशेष सचिव शंभु कुमार की ओर से जारी आदेश में छात्रों के अनुपात में जरूरी शिक्षकों का निर्धारण करने को कहा गया है। इसके बाद अतिरिक्त शिक्षकों को अन्य विद्यालयों में रिक्त पदों पर समायोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। कृत कार्रवाई से शासन को भी अवगत कराने को कहा गया है। हालांकि इससे पहले राजकीय शिक्षकों के ऑनलाइन तबादले किए जा चुके हैं। अब खाली पदों पर समायोजन का काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा : मृतक आश्रितों को नौकरी देने की तैयारी
बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी की बाट जोह रहे मृतक आश्रितों को उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर सेवायोजित करने की तैयारी हो रही है। परिषद के सचिव ने सभी बीएसए को पत्र जारी कर निर्धारित प्रारूप पर इस संबंध में जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतक आश्रितों के लंबित प्रत्यावेदन, उनके सेवायोजन के लिए उपलब्ध रिक्त पदों की संख्या व अतिरिक्त पदों की जरूरत के बारे में पूछा है।