{"_id":"596b8dd04f1c1b504f8b4e51","slug":"death-toll-raises-in-fire-in-trauma-in-kgmu","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉमा हादसे में अब तक 14 मौतें, KGMU प्रशासन अड़ा, कहा- आग से कोई मौत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रॉमा हादसे में अब तक 14 मौतें, KGMU प्रशासन अड़ा, कहा- आग से कोई मौत नहीं
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:25 AM IST
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर में लगी भीषण आग का एक दृश्य (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में लगी भीषण आग से मरने वालों की संख्या 14 हो गई है। जबकि केजीएमयू प्रशासन रविवार को भी इस बात पर अड़ा रहा कि आग की वजह से कोई मौत नहीं हुई। वहीं ट्रॉमा में 24 घंटे के लिए गंभीर मरीजों की भर्ती रोक दी गई।
विज्ञापन
बता दें कि शनिवार शाम सात बजे केजीएमयू में भीषण आग लग गई थी। जिससे अफरातफरी मच गई थी। शनिवार देर रात तक मौतों का आंकड़ा 7 तक था, जो रविवार तक 14 हो गया।
विज्ञापन
इन सभी की जान ट्रॉमा सेंटर में बदइंतजामी की वजह से हुईं। घटना की जांच कर रहे मंडलायुक्त अनिल गर्ग ने छह मौतें स्वीकारी हैं ।
ट्रॉमा प्रभारी डॉ. अविनाश अग्रवाल का कहना है कि आग की वजह से ट्रॉमा सेंटर के कुछ हिस्सों में संक्रमण की आशंका है। लिहाजा गंभीर मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
इनमें 80 प्रतिशत तक जले हुए, हादसों के गंभीर मामले, नवजात शिशुओं को भर्ती करने पर अभी 24 घंटे के लिए रोक लगाई है। सोमवार दोपहर से ऐसे मरीजों की भर्ती शुरू की जाएगी।