{"_id":"5fe04196fa718f45d61e2d46","slug":"death-threat-to-lucknow-police-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ पुलिस कमिश्नर को जान से मारने की धमकी, पुलिस विभाग में हड़कंप मचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ पुलिस कमिश्नर को जान से मारने की धमकी, पुलिस विभाग में हड़कंप मचा
Mon, 21 Dec 2020 12:28 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 21 Dec 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डी के ठाकुर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डी के ठाकुर को एक अनजान कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले की जानकारी पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस कमिश्नर आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की जांच डीसीपी साउथ को सौंप दी है।
विज्ञापन
दरअसल, सोमवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम के 112 नंबर पर कॉल आई जिससे पुलिस विभाग भी सकते में आ गया। मामले की सूचना मुख्यालय पर सभी जिम्मेदार अधिकारियों को दी गई। सर्विलांस सेल को नंबर की लोकेशन दिल्ली मिली है। पुलिस टीम धमकी देने वालों की डिटेल निकालने में जुट गई है।
विज्ञापन
शासन स्तर से मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं जिसके तहत जांच की जिम्मेदारी डीसीपी साउथ को दी गई है।
वहीं, पुलिस कमिश्नर आवास और कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हर आने जाने वाले की जांच पड़ताल की जा रही है।