{"_id":"650c825c4cd18c33bf0a5086","slug":"death-of-cms-student-the-cause-of-death-could-not-be-clarified-even-after-post-mortem-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमएस छात्र की मौत: पोस्टमार्टम से भी साफ नहीं हो सकी मौत की वजह, डॉक्टरों ने जताई जहर खाने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमएस छात्र की मौत: पोस्टमार्टम से भी साफ नहीं हो सकी मौत की वजह, डॉक्टरों ने जताई जहर खाने की आशंका
Thu, 21 Sep 2023 11:20 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:20 PM IST
सार
बता दें कि अलीगंज सीएमएस का छात्र आतिफ क्लास में गश खाकर गिर गया था। कॉलेज प्रशासन उसे आनन फानन में अस्पताल ले गया था, वहां से उसे लॉरी भेजा गया था।
विज्ञापन
छात्र आतिफ सिद्दीकी की मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अलीगंज सीएमएस के छात्र आतिफ की मौत की गुत्थी उलझ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। ऐसे में परिजन ने बड़ी अनहोनी की आशंका जाहिर की है। वहीं, डॉक्टरों ने पॉइंजनिग से छात्र की जान जाने की आशंका जताई है। डॉक्टरों का कहना है कि मौत की असल वजह विसरा रिपोर्ट में साफ हो सकेगी।
बता दें कि अलीगंज सीएमएस का छात्र आतिफ क्लास में गश खाकर गिर गया था। कॉलेज प्रशासन उसे आनन फानन में अस्पताल ले गया था, वहां से उसे लॉरी भेजा गया था। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। वहीं, छात्र के मौत की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि छात्र की मौत पॉइजनिंग की वजह से हो सकती है। डॉक्टरों का कहना है कि मौत की असल वजह विसरा रिपोर्ट में साफ हो सकेगी।
सीने में पड़े निशान को लेकर जताई अनहोनी की आशंका
मृतक के मामा तनवीर अख्तर ने छात्र संग अनहोनी की आशंका जताई है। आरोप है कि कॉलेज से बच्चे की हालत खराब होने की सूचना पर अस्पताल गए तो वहां दिल का दौरा पड़ने की बात कहकर लॉरी भेजा गया। लॉरी के डॉक्टरों ने दिल का दौरा पड़ने से इनकार किया था। सीने पर पड़े निशान को लेकर मामा ने अनहोनी की आशंका जताई है। डॉक्टरों का कहना है कि छात्र को शॉक दिए गए थे। जिसके निशान सीने पर हैं।