फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   death anniversary of Rani Avantibai Lodhi Chief Minister Yogi Adityanath addressed

अवंतीबाई लोधी की पुण्यतिथि: मुख्यमंत्री ने तीन वीरांगनाओं के नाम पर पीएसी बटालियन बनाने की घोषणा की

Sat, 20 Mar 2021 03:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 20 Mar 2021 03:28 PM IST
विज्ञापन
death anniversary of Rani Avantibai Lodhi Chief Minister Yogi Adityanath addressed
योगी आदित्यनाथ - फोटो : एएनआई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का आज बलिदान दिवस है और समूचा राष्ट्र उनको नमन कर रहा है। इस अवसर पर हमारी सरकार प्रदेश में तीन महिला पीएसी बटालियन की शुरूआत करने जा रही है। इन तीनों बटालियन का नाम महान वीरांगनाओं झलकारी बाई, रानी अवंतीबाई लोधी और वीरांगना ऊदा देवी के नाम पर रखा गया है।

विज्ञापन


तीनों वीरांगनाओं ने देश के स्वाधीनता आंदोलन के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। इनके नाम से पीएसी बटालियन की स्थापना करना इनकेबलिदान को सम्मानित करने का एक माध्यम है। हजरतगंज में रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और नमन करने के बाद मुख्यमंत्री ने यह उक्त घोषणा की। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएसी की बटालियन के नामकरण के साथ सारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि  रानी अवंतीबाई लोधी ने प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया और वो प्रथम महिला शहीद वीरांगना थी। रेवांचल में मक्ति आंदोलन की सूत्रधार थीं। 1857 के मुक्ति आंदोलन में इस राज्य की अहम भूमिका थी, जिससे भारत के इतिहास में एक नई क्रांति आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने तमाम वीरांगनाओं को याद करते हुए कहा कि रानी लक्ष्मीबाई और अवंतीबाई लोधी ने विदेशी हुकूमत की दासता स्वीकार नहीं की और अंतिम सांस तक लड़ती रहीं। उन्होंने कहा कि इन महान वीरांगनाओं से प्रेरित होकर उत्तर प्रदेश सरकार मातृ शक्ति को नमन करने के साथ एक विशेष कार्यक्रम मिशन शक्ति के रूप में शुरू किया है। इसके तहत हमने प्रदेश पुलिस में 20 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए हैं।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रदेश के 1535 थाने में महिला सुरक्षा डेस्क की स्थापना की है। महिलाओं के प्रति साइबर अपराध की सुनवाई के लिए पुलिस महानिरीक्षक को जिम्मेदारी दी गई है। हमारा प्रयास है कि हर जिले में कम से कम पांच महिला पुलिस रिपोर्टिंग चौकी स्थापित हो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed