फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   deadly flood in uttar pradesh kills 43

यूपी में 'हत्यारन' बनी बाढ़, अब तक 43 मौतें

Tue, 19 Aug 2014 12:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 19 Aug 2014 12:29 PM IST
विज्ञापन
deadly flood in uttar pradesh kills 43

नेपाल में भारी बारिश के बाद नदियों में आए सैलाब से तीन दिन बाद भी तबाही जारी है।

विज्ञापन


अवध के कई जिलों में जहां कुछ इलाकों में बाढ़ के पानी से राहत मिली वहीं कई नए इलाके इसकी चपेट में आ गए हैं।

बाढ़ से सोमवार शाम तक 43 लोगों की जान जा चुकी है और कई लापता हैं। बहराइच में 22, श्रावस्ती में 13, बलरामपुर और सीतापुर में तीन-तीन और बाराबंकी में दो लोगों की मौत हुई है।

800 से ज्यादा गांव प्रभावित

deadly flood in uttar pradesh kills 43

गोंडा, बहराइच व श्रावस्ती जिला मुख्यालयों का राजधानी लखनऊ से सड़क संपर्क कट गया है। अवध के 800 से ज्यादा गांव बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं।

बहराइच जिले में बाढ़ का पानी अब जरवल विकास खंड में तबाही मचा रहा है। जरवल में रिंग बांध से घाघरा नदी ओवर फ्लो हो रही है।

बांध से कई जगह रिसाव भी हो रहा है। इसके चलते फसल अनुसंधान केंद्र को खाली करने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदियां

deadly flood in uttar pradesh kills 43

सोमवार को एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 107.606 मीटर मापा गया है। यह खतरे के निशान से 153 सेंटीमीटर ऊपर है।

वहीं, बाराबंकी जिले के तीन तहसील के करीब 200 गांवों में पानी घुस गया है। सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में घाघरा खतरे के निशान से 140 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

घरों में पानी भर जाने से बाढ़ प्रभावितों का गांवों से पलायन जारी है। लोधेश्वर महादेवा मंदिर तक भी नदी का पानी पहुंच गया है। बाढ़ की चपेट में आए गांवों की हजारों की आबादी तटबंध पर बसेरा बनाए हुए हैं।

विज्ञापन

घाघरा ने तोड़ा 2009 का रिकॉर्ड

deadly flood in uttar pradesh kills 43

एल्गिन ब्रिज पर वर्ष 2009 के अगस्त में आई बाढ़ के दौरान घाघरा नदी का जलस्तर 107.556 मीटर पहुंच गया था।

इस बार नेपाल द्वारा छोड़े गए पानी के चलते 2009 का रिकॉर्ड सोमवार सुबह टूट गया। इसके चलते आस पास के गांवों के लोगों की हालत दयनीय हो चुकी है। यूपी सरकार की ओर से हैलीकॉप्टर के जरिए बचाव कार्य जारी है।

इसके अलावा, मोटर बोट के जरिए भी बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने का काम भी किया जा रहा है।

कहां कितनी मौतें कितने हुए लापता

deadly flood in uttar pradesh kills 43

सोमवार को दो और लोगों के डूबने व सात लाशें मिलने के साथ ही बहराइच में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 22 तक पहुंच गई है।

श्रावस्ती में मरने वालों की संख्या 13 पहुंच गई है। जबकि 21 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बलरामपुर जिले में अब तक तीन की मौत हो गई है और तीन लापता हैं।

सीतापुर जिले में बीते चौबीस घंटे में बिसवां तहसील के रेउसा इलाके में अकेले तीन लोगों मौत हो गई। बाराबंकी में भी बाढ़ से दो लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed