{"_id":"6564e9744deec92c770fa674","slug":"dead-body-raebareli-news-c-101-1-slko1031-7325-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गौरा उबरनी में मिला शव दरीबा के जितेंद्र का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गौरा उबरनी में मिला शव दरीबा के जितेंद्र का
Tue, 28 Nov 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर क्षेत्र के गौरा उबरनी गांव के पास मिला शव शहर के दरीबा निवासी जितेंद्र कुमार (45) का था। सोमवार को शव की पहचान उसके बड़े भाई अशोक कुमार ने की। मृतक की बाइक गायब है।
भाई का आरोप है कि जितेंद्र की हत्या करने के बाद शव को गांव के बाहर फेंका गया था। उसकी बाइक लूट ली गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम जितेंद्र बाइक लेकर घर से निकला था। रविवार तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि भारतगंज के एक व्यक्ति के साथ जितेंद्र को देखा गया था। उस व्यक्ति का पता नहीं चल सका है। खेती करने वाले जितेंद्र के परिवार में पत्नी सीमा देवी, बेटा सत्यम (15), बेटी सोहाना (16) और महिमा (11) है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।