{"_id":"65b54e2f5767cf8be805b266","slug":"dead-body-of-young-man-found-in-suspicious-circumstances-lucknow-news-c-102-1-slko1037-108999-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव
Sun, 28 Jan 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
सांडा (सीतापुर)। मानपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह को एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला है। पास में ही उसकी बाइक भी पड़ी मिली। खबर लिखे जाने तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के जमालपुर पुल से करीब 50 मीटर दूर लहरपुर-बिसवां मार्ग पर शनिवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। उसके पास उसकी बाइक भी कुछ दूरी पर पड़ी हुई थी।
मृतक की पहचान लखीमपुर के प्रकाशनगर निवासी बबलू जायसवाल (32) के रूप में हुई है। सकरन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार ने सबसे पहले शव देखा। उन्होंने बताया कि वह शनिवार सुबह अपने शिक्षण संस्थान जा रहे थे। इसी बीच लहरपुर बिसवां रोड के किनारे बाइक के पास एक युवक को पड़ा देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मानपुर पुलिस ने गाड़ी के कागजों व डिग्गी से एक नंबर खोजा। इसके बाद मृतक की शिनाख्त हुई। जांच में पता चला कि युवक कोतवाली बिसवां के भीखपुर निवासी अपने बहनोई के घर मुंडन संस्कार में जाने के लिए शुक्रवार शाम 4 बजे लखीमपुर से निकला था।
बहनोई के घर न पहुंचने पर देर रात उसकी तलाश की गई। परिजनों को युवक का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को युवक का शव मिला। थाना प्रभारी दिलीप चौबे ने बताया कि शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।