फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dead body of missing youth found in Indira canal, accused of murder

Lucknow News: लापता युवक का शव इंदिरा नहर में मिला, हत्या का आरोप

Sun, 20 Aug 2023 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 20 Aug 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing youth found in Indira canal, accused of murder
नगराम। चिनहट इलाके से मंगलवार को लापता हुए युवक धर्मचंद्र तिवारी (32) का शव शनिवार सुबह नगराम में इंदिरा नहर में उतराता मिला।
विज्ञापन

मृतक के भाई दिनेश चंद्र तिवारी ने धर्मचंद्र की पत्नी पर हत्या कर शव को नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। मृतक की गुमशुदगी चिनहट थाने में शुक्रवार को दर्ज कराई गई थी।
सीतापुर के महमूदाबाद निवासी दिनेश चंद्र तिवारी के मुताबिक, छोटा भाई धर्मचंद्र लेखराज मार्केट स्थित एक दुकान में काम करता था। परिवार में पत्नी पूनम और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन

वह संजयगांधी पुरम में किराए के मकान में रह रहा था। दिनेश के अनुसार, 2015 में शादी के बाद से ही पूनम और धर्मचंद्र में बनती नहीं थी। मंगलवार सुबह भी झगड़ा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद धर्मचंद्र दुकान के लिए निकल गया, जबकि पूनम बच्चों को लेकर कहीं चली गई। धर्मचंद काम से लौटा तो घर पर ताला बंद मिला। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला।
परिजनों ने उसे कॉल की तो किसी अजनबी ने फोन उठाया। बताया कि फोन अयोध्या रोड स्थित इंदिरा नहर पुल के पास पड़ा था। फिर फोन स्विच ऑफ हो गया।
परिजन इंदिरा नहर पहुंचे तो वहां कुछ पता नहीं चल सका। शुक्रवार को चिनहट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। शनिवार दोपहर नगराम के पटवाखेड़ा स्थित इंदिरा नहर में धर्मचंद्र का शव उतराता मिला।

सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शिनाख्त की। धर्मचंद्र के तीन भाई रामसजीवन, कमलेश और दिनेश तिवारी हैं। दिनेश ने धर्मचंद्र की पत्नी पूनम पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed