फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wrestling arena decked up for Hartalika Teej Rampal and Rammurti crowned Dangal Kesari

Lucknow News: हरतालिका तीज पर सजा अखाड़ा, दंगल केसरी बने रामपाल और राममूर्ति

Tue, 15 Sep 2026 02:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Wrestling arena decked up for Hartalika Teej Rampal and Rammurti crowned Dangal Kesari
हरतालिका तीज पर सजा अखाड़ा, दंगल केसरी बने रामपाल और राममूर्ति
लखनऊ। हरतालिका तीज पर सोमवार को बंथरा के बनी गांव स्थित श्री रेतेश्वर महादेव धाम में पौराणिक इनामी दंगल में देशभर के पहलवानों ने दमखम दिखाया। झांसी, उन्नाव, कानपुर, फतेहपुर, अयोध्या, बाराबंकी, गाजियाबाद, चंदौली, हाथरस, हरियाणा और दिल्ली से आए पहलवानों के मुकाबले देखने के लिए हजारों ग्रामीण जुटे। मल्लावां हरदोई के रामपाल मिश्रा और दतिया, मध्य प्रदेश के राममूर्ति को संयुक्त रूप से दंगल केसरी का खिताब मिला। मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी शिव शंकर सिंह ''शंकरी'' ने कहा कि अखाड़े की मिट्टी अनुशासन, संस्कार और संघर्ष की सीख देती है। प्रधान रमेश कुमार गुप्ता, पूर्व प्रधान राकेश सिंह, जगनायक सिंह, विनय दीक्षित, शिव नारायण सिंह, सज्जन पाल, लकी कपूर व विकास सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed