फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dead body of a youth who had gone to Gujarat found in Chambal river, accused of murder

Lucknow News: गुजरात गए युवक का शव चंबल नदी में मिला, हत्या का आरोप

Wed, 18 Sep 2024 07:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 18 Sep 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth who had gone to Gujarat found in Chambal river, accused of murder
लखनऊ। काकोरी के युवक का शव 15 सितंबर को उज्जैन में चंबल नदी में मिला। वह आठ सितंबर को गुजरात जाने की बात कहकर घर से निकला था। लौटते समय बीच रास्ते उसका फोन बंद हो गया था। कोई संपर्क न होने पर उसकी मां ने काकोरी थाने में 14 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने हत्या कर शव नदी में फेंके जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


काकोरी के जलियामऊ निवासी रवींद्र के मुताबिक उनका बड़ा भाई सुरेंद्र रावत (32) प्लंबर था। उसे कुवैत जाने के लिए मेडिकल कराना था। इसके लिए वह आठ सितंबर को गुजराज के वडोदरा गया था। वहां से लौटते समय इंदौर में आखिरी बार पत्नी से फोन पर बात हुई थी। फिर उसका मोबाइल बंद हो गया था। मां कुसमा ने 14 सितंबर को काकोरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार को उज्जैन के नागदा जिले में रेलवे ब्रिज के पास चंबल नदी में सुरेंद्र का शव मिला।
विज्ञापन

उनकी जेब से मिले कीपैड मोबाइल से पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मृतक की मां कुसमा ने आरोप लगाया कि उन्नाव के अचलगंज निवासी रिश्तेदार रिंकू ने मेडिकल के लिए गुजरात भेजा था। इसके बाद से वह लापता हो गया था। उसके शरीर और माथे पर गहरे चोट के निशान मिले थे। परिवार में पत्नी सुभाषिनी, बेटे शौर्य व सुशांत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किया प्रदर्शन, कार्रवाई के आश्वासन पर किया अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम के बाद सुरेंद्र का शव बुधवार सुबह जब घर पहुंचा तो रोना-पीटना मच गया। नाराज परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। सूचना पर पहुंची काकोरी पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद घरवालों ने अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि युवक की गुमशुदगी दर्ज थी। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed