{"_id":"691b8b22b2c5bd777502acbd","slug":"dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-noose-suspicion-of-murder-lucknow-news-c-13-lko1070-1475535-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव इलाके में सीतापुर रोड योजना सेक्टर-ए में सोमवार सुबह प्रवेंद्र कुमार (19) का शव झोपड़ी में फंदे से लटकता मिला। पिता प्रमोद कुमार फल लेकर झोपड़ी में पहुंचे तो इसका पता चला। एसीपी अलीगंज, इंस्पेक्टर मड़ियांव व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि मूलतः सीतापुर के उलरा निवासी प्रमोद पत्नी नीरज, बेटे प्रवेंद्र कुमार व दीपेंद्र और बेटी प्रीति के साथ मड़ियांव में पसरा मंदिर के पास किराये पर रहते हैं। प्रमोद पपीते का ठेला लगाते हैं, जबकि प्रवेंद्र पुरनिया चौराहा के पास बाइक मैकेनिक की दुकान पर काम करते थे।
सीतापुर रोड योजना सेक्टर-ए, रिंग रोड स्थित कार शोरूम के पीछे कुछ लोगों ने झोपड़ियां बना रखी हैं। इनमें से एक झोपड़ी प्रमोद की भी है। उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे खाना खाकर प्रवेंद्र झोपड़ी में रुकने आ गया था। सोमवार सुबह वह फल मंडी से पपीता खरीदकर झोपड़ी में पहुंचे तो वहां प्रवेंद्र का शव साड़ी के सहारे बल्ली से लटका था। पैर जमीन पर थे।
विज्ञापन
मां नीरज ने बताया कि प्रवेंद्र के गले में खरोंच और दांए हाथ की अंगुली में चोट के निशान थे। प्रवेंद्र की हत्या कर शव टांगने का आरोप लगाया। चर्चा है कि प्रवेंद्र का सीतापुर की युवती से प्रेम प्रसंग था, लेकिन युवती के घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि प्रवेंद्र का मोबाइल कब्जे में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।