फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dead body of a young man who was out with friends found in the river

Lucknow News: दोस्तों संग निकले युवक का शव नदी में उतराता मिला

Sun, 07 Jan 2024 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 07 Jan 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man who was out with friends found in the river
लखनऊ। माल इलाके से शुक्रवार शाम दोस्तों संग निकले युवक का शव शनिवार सुबह बीकेटी में मंझी घाट पुल के पास नदी में उतराता मिला। मां ने बेटे के साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


माल के गांगन गांव में रहने वाली रामरती के मुताबिक उनके पुत्र हिमांशु (26) को शुक्रवार शाम पांच बजे रामपुर गांव निवासी एक दोस्त बोलेरो गाड़ी में बैठाकर ले गया था। दोस्त के साथ कुछ युवक भी थे। इसके बाद हिमांशु घर नहीं लौटा। शनिवार सुबह परिजन माल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे तो पता चला कि बीकेटी में मंझी घाट पुल के पास गोमती नदी में एक युवक का शव उतराता मिला है। पुलिस ने मृतक की फोटो दिखाई तो परिजनों ने पहचान हिमांशु के रूप में की। परिजन मौके पर पहुंचे तो पता चला कि बीकेटी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रामरती ने हिमांशु के दोस्त व उसके साथियों पर हत्या कर शव को नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि बेटे के दोस्त का एक महिला से अवैध संबंध था। हिमांशु इसका विरोध करता था। इसी के चलते उसकी हत्या की गई है। हिमांशु के परिवार में मां रामरती, पत्नी खुशबू, बेटा अर्पित, सूर्यांश व बेटी रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed