फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dead body of a women found in jungle warped in saree

जंगल में मिला साड़ी से ढका महिला का शव, चेहरे पर हैं चोट के निशान

Fri, 01 Mar 2019 01:45 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 01 Mar 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
dead body of a women found in jungle warped in saree
dead body
मोहनलालगंज के धनुवासाढ़ जंगल में बुधवार देर रात एक महिला की हत्या कर उसका शव फेंका गया। शव को साड़ी से ढका गया था। कुछ दूरी पर महिला की चप्पल पड़ी थी। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज गऊदीन शुक्ला के मुताबिक, धनुवासाढ़ जंगल में बुधवार रात देर रात एक 42 वर्षीय महिला का शव मिला। शव कई दिन पुराना है और लाल रंग की साड़ी से ढका गया था। बृहस्पतिवार सुबह उधर से गुजरी महिलाओं ने देखा और थोड़ी देर में भीड़ जुट गई। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, शव से करीब 20 मीटर की दूरी पर महिला के चप्पल भी पड़े मिले।
विज्ञापन


पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के थानों में तस्वीर भेज दी है। ग्रामीणों के मुताबिक, महिला की हत्या कर जंगल में फेंका गया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक मृतका के चेहरे पर चोट के निशान है। हत्या की आशंका है। आसपास के बाजारों और टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed