फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dead body of a woman and her sons found floating in a pond in Balrampur.

बलरामपुर: तालाब में उतराता मिला मां-बेटी व बेटे का शव, पिता ने पुलिस से कोई कार्रवाई न करने की लगाई गुहार

Mon, 21 Feb 2022 07:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 21 Feb 2022 07:03 PM IST
सार

बलरामपुर के उतरौला में एक महिला व उसके दो बेटों का शव तालाब में उतराता मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Dead body of a woman and her sons found floating in a pond in Balrampur.
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्रीदत्तगंज (बलरामपुर) कोतवाली क्षेत्र उतरौला के तिसाह गांव में सोमवार सुबह मां-बेटी व बेटे का शव संदिग्ध हालात में तालाब में उतराता हुआ मिला। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या मान शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी को मानसिक रूप से बीमार बताया और कोई कार्रवाई न किए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


ग्राम कांटा तिराहा बनगवां निवासी सिराज अहमद ने पुलिस को दी गई तहरीर के जरिए कहा है कि उसने अपनी पुत्री रेशमा (35) की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व ग्राम तिसाह केरावगढ़ निवासी हारून से की थी। हारून रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। रेशमा की दिमागी हालत दो सालों से ठीक नहीं थी। उसका इलाज भी चल रहा था। सोमवार भोर में रेशमा बेटी शिफा (6) व बेटा हादी (3) के साथ घर से निकली थी। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने तीनों का शव तालाब में उतराता हुआ देखा।
विज्ञापन


उतरौला कोतवाल अनिल सिंह ने तीनों शवों को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। पुलिस का प्रथम दृष्टया मानना है कि मृतका ने दिमागी हालत ठीक न होने के चलते बच्चों के साथ आत्महत्या की है। उधर सिराज अहमद ने भी मामले में किसी तरह की कार्रवाई न कराने की गुहार पुलिस से लगाई है। सीओ उतरौला उदयराज सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल जाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed