{"_id":"5d39598c8ebc3e6d216fdc12","slug":"dead-body-of-a-man-found-in-fountain-of-multi-level-parking-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः पार्किंग के फव्वारे में खून से लथपथ मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः पार्किंग के फव्वारे में खून से लथपथ मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Thu, 25 Jul 2019 03:36 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 25 Jul 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ में हजरतगंज के मल्टीलेवल पार्किंग के मुख्य द्वार पर बने फव्वारे में बृहस्पतिवार सुबह 40 साल के युवक का खून से लथपथ शव मिला। शव फव्वारे में औंधे मुंह पानी में पड़ा था। फव्वारा पुलिस चौकी के ठीक सामने है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। देर शाम तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक राधारमण सिंह के मुताबिक, हजरतगंज मल्टीलेवल पार्किंग के सामने और उत्तरी पुलिस चौकी के बगल में फव्वारे के गोल चक्कर में सुबह एक युवक का शव पड़ा था।
विज्ञापन
पानी में औंधे मुंह शव पड़ा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज शशिकांत कनौजिया, सिपाही विक्रांत तेवतिया और अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे। पुलिसकर्मी युवक का शव सिविल लेकर पहुंचे। जहां, डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर हजरतगंज के मुताबिक, युवक सफेद-पीले रंग की टीशर्ट व नीले रंग का लोवर पहने था। मौके पर काले रंग की चप्पल पड़ी थी। वहीं, गोल चक्कर में पानी की बोतल पड़ी थी।