{"_id":"5b3c97e34f1c1ba5468b4866","slug":"dead-body-of-12-year-old-boy-found-on-1090-crossing-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की नाक के नीचे वारदात, व्यस्ततम चौराहा और एक भी चश्मदीद नहीं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की नाक के नीचे वारदात, व्यस्ततम चौराहा और एक भी चश्मदीद नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
लोगों को समझाती पुलिस
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के हाई सिक्योरिटी जोन में 12 साल के ऋतिक की बनियान से गला घोंटकर हत्या कर दी गई और शव 1090 चौराहे के फव्वारे के पास फेंक दिया गया। मंगलवार दोपहर शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस पहुंची और छानबीन की। देर रात हुए पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई।
विसरा सुरक्षित रखा गया है। इसके पहले स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को चौराहे से हटवाया। बालू अड्डा निवासी बबली के मुताबिक, पति की मौत के बाद वह घरों में चौका-बर्तन का काम करती है। बेटा ऋतिक 1090 चौराहे पर शाम को गुब्बारे बेचता था।
सोमवार शाम पांच बजे वह पड़ोसी कन्हैया संग घर आया और गुब्बारे का पैकेट लेने के बाद चौराहे पर जाकर बेचने लगा। कन्हैया के मुताबिक, जियामऊ का मनोज उर्फ कल्लू भी गुब्बारे बेचता है। रात करीब नौ बजे गुब्बारा बेचने के बाद वह घर जाने लगा तो ऋतिक ने मना कर दिया। कन्हैया ने दबाव बनाया तो ऋतिक हाथ झटककर दूर चला गया।
विज्ञापन
इसके बाद वह कहां गया, कन्हैया को नहीं मालूम। देर रात बेटे की तलाश करती हुई बबली कन्हैया के घर पहुंची तो उसने सारा वाकया बताया। मंगलवार दोपहर तक किशोर का कोई सुराग नहीं लगा। इस बीच चौराहे पर किशोर के शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची बबली ने शिनाख्त की। हजरतगंज प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि ऋतिक का शव चौराहे के बीच में बने फौव्वारे के पास पड़ा था और मुंह से झाग निकल रहा था। गले में बनियान लिपटी थी, लेकिन गले पर कसने का निशान नहीं था।

पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
बच्चे की हत्या के बाद जमा भीड़
- फोटो : amarujala
1090 चौराहे पर फव्वारे के पास गला घोंटकर फेंके गए किशोर ऋतिक के शव के मामले में परिवारीजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिवारीजनों का कहना था कि चौराहे पर दर्जनों पुलिसकर्मियों के अलावा अंबेडकर पार्क में तैनात सुरक्षाकर्मी भी हर वक्त मौजूद रहते हैं। इसके बावजूद किसी को भनक तक नहीं लगी
यही नहींं, 1090 चौराहा शहर के व्यस्तततम चौराहों में से एक है। इसके बावजूद वारदात का कोई चश्मदीद नहीं है। मासूम की हत्या करके कातिल आसानी से भाग निकले और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, सर्वेश मिश्र ने बताया कि आशंका है कि किशोर के साथियों व अंबेडकर पार्क में तैनात सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ कर रही है।
वहीं, पुलिस ने देर रात पोस्टमार्टम कराकर शव परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया। पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित रखा है। पोस्टमार्टम के दौरान ऋतिक के पेट में दाल-चावल आधा पचा हुआ। करीब 250 ग्राम पानी मिला। आशंका है कि उसे पहले जहरीला पदार्थ खिलाया गया।

पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
लोगों की जमा भीड़
- फोटो : amarujala
वहीं बालू अड्डे चौराहे पर मंगलवार देर रात करीब आठ बजे मोहल्ले के लोग जुट गए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे सहायक सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इसमें 30 लाख रुपये मुआवजा, तीन दिन के अंदर हत्याकांड का पर्दाफाश व मृतक के परिवारीजनों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि 1090 चौराहे पर ऋतिक की हत्या के मामले में सीसीटीवी फुटेज में एक धुंधली तस्वीर मिली है। तस्वीर को साफ करने के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है। पुलिस तस्वीर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।