{"_id":"265c717a001c54693cb02122ba7d97be","slug":"dead-body-found-hanging-on-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटकता मिला एक और युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटकता मिला एक और युवती का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Fri, 20 Jun 2014 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में हत्या और बलात्कार का सिलसिला थम ही नहीं रहा है, वहीं शवों का पेड़ पर लटके मिलना भी जारी है।
विज्ञापन
जिला अलीगढ़ से मिली खबर के अनुसार, जिले के थाना लोधा के गांव हरिदासपुर में बृहस्पतिवार को एक युवती की लाश गांव के बाहर स्थित जंगलों में एक पेड़ से लटकती मिली।
जांच में पाया गया कि हरिदासपुर निवासी सिंधुराम सिंह की बेटी मधु (20 वर्ष) का अपनी मां लक्ष्मी से किसी बात पर विवाद हो गया। जिससे नाराज होकर मधु घर से चली आई और पेड़ से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
मामले के अन्य कारणों पर भी अधिकारी नजर रखे हुए हैं।
गौरतलब है कि बदायूं रेप और मर्डर केस में भी दो किशोरियों की लाश गांव के एक पेड़ से लटकी हुई मिली थी, वहीं सीतापुर जिले के खैराबाद क्षेत्र के मूसेपुर गांव में भी एक दंपति का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला था।
विज्ञापन