फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DCM trampled four friends, one died

Lucknow News: चार दोस्तों को डीसीएम ने रौंदा, एक की मौत

Wed, 13 Dec 2023 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 13 Dec 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
DCM trampled four friends, one died
लखनऊ। बंथरा इलाके में शादी से पैदल लौट रहे चार दोस्तों को तेज रफ्तार डीसीएम ने रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि अन्य तीनों घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो की हालत गंभीर बताई गई है। वहीं, बंथरा के रहने वाले एक राजमिस्त्री की उन्नाव में सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके अलावा नगराम में मंगलवार सुबह एसयूवी की टक्कर से महिला की मौत हो गई और बेटा घायल हो गया।
विज्ञापन

बंथरा के पहाड़पुर निवासी केदारनाथ की बेटी की सोमवार रात शादी थी। गांव निवासी जेसीबी संचालक राजेश सिंह (26) अपने दोस्त प्रदीप (32), अरुण (25) और सचिन (24) के साथ देर रात शादी से पैदल लौट रहे थे। बनी-मोहनलालगंज मार्ग पर आदर्श ढाबे के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने चारों लोगों को रौंद दिया। हादसे में राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। प्रदीप, अरुण और सचिन घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे की खबर पाकर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर राजेश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल प्रदीप और सचिन की हालत गंभीर बताई गई है। हादसे में मृत राजेश के परिवार में पत्नी पूजा और एक बेटा है। हादसे के संबंध में अभी केस दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से डीसीएम के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंथरा के हमीरपुर निवासी राजमिस्त्री बजरंगी (40) उन्नाव से मजदूरी करके सोमवार देर रात बाइक से लौट रहे थे। तभी उन्नाव के सोहरामऊ में बजरंगी की बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे की खबर पाकर परिजन वहां पहुंचे और घायल बजरंगी को गांव ले आए, जहां उनकी मौत हो गई।

नगराम कस्बे की रहने वाली विजयलक्ष्मी चौहान (43) मंगलवार सुबह दवा लेने के लिए बेटे आदित्य के साथ बाइक अर्जुनगंज जा रही थीं। रास्ते में इंदिरा नहर हसुआ पुल के पास तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में विजयलक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई। आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया। नगराम पुलिस ने आदित्य को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद चालक कुछ दूरी पर एसयूवी छोड़कर भाग गया। पुलिस ने विजयलक्ष्मी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर एसयूवी को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। विजयलक्ष्मी के परिवार में पति रमेश, बेटा आदित्य और बेटियां मुस्कान व मानसी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed