{"_id":"6a512ded1c796aaec70ba715","slug":"dcm-crashes-into-stationary-truck-driver-trapped-for-an-hour-and-a-half-dies-lucknow-news-c-13-lko1070-1821608-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खड़े ट्रक में घुसी डीसीएम, डेढ़ घंटे फंसा रहा चालक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खड़े ट्रक में घुसी डीसीएम, डेढ़ घंटे फंसा रहा चालक, मौत
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्रक में घुसी डीसीएम।
दुबग्गा। काकोरी में हरदोई रोड स्थित दुर्गागंज पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार देर रात सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक में तेज रफ्तार डीसीएम पीछे से जा घुसी। हादसे में डीसीएम चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। करीब डेढ़ घंटे बाद उसे निकालकर ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, पर उसकी मौत हो गई।
इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि डीसीएम चालक माल के रामपुर मसीढा रतन निवासी अरुण यादव (20) हरदोई से लखनऊ की ओर जा रहे थे। रात करीब 12 बजे दुर्गागंज पेट्रोल पंप के पास उनकी डीसीएम ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि डीसीएम का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अरुण उसी में फंस गए। आसपास के लोगों ने उन्हें निकालने की कोशिश की, पर नाकाम रहे।
मलिहाबाद और चौक फायर स्टेशन से दमकल को बुलाया गया। पुलिस व दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों के साथ गैस कटर व अन्य उपकरणों की मदद से डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अरुण को निकाला। उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और डीसीएम को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया। अरुण के परिवार में पिता हीरालाल, मां श्याम कुमारी, तीन भाई और एक बहन है। इंस्पेक्टर का कहना है कि परिजनों के तहरीर देने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
रेस्क्यू मशीन नहीं कर रही थी काम, वीडियो वायरल
चौक फायर स्टेशन से पहुंची एक गाड़ी पर लगी रेस्क्यू मशीन काम नहीं कर रही थी। उज्ज्वल सोनी नामक युवक ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका वीडियो साझा करते हुए मुख्यमंत्री से चौक फायर स्टेशन की रेस्क्यू गाड़ियों और उपकरणों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।