फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dawat-e-isq on railway station, passengers

शूटिंग के चक्कर में छूटी यात्रियों की ट्रेन

Sat, 30 Nov 2013 08:30 AM IST
आशुतोष मिश्र/लखनऊ
आशुतोष मिश्र/लखनऊ Updated Sat, 30 Nov 2013 08:30 AM IST
विज्ञापन
dawat-e-isq on railway station, passengers

फिल्म दावत-ए-इश्क की चारबाग में रेलवे स्टेशन पर शूटिंग शुक्रवार को सैकड़ों यात्रियों पर भारी पड़ गई।

विज्ञापन


सुबह से लेकर शाम तक शूटिंग के चलते यहां भारी अव्यवस्था रही। इसके लिए पैदल पुल का रास्ता रोक दिया गया था।

सुबह जहां यात्रियों के कड़े विरोध को शांत कराने के लिए पीएसी की मदद ली गई वहीं शाम को तमाम इंतजाम के बाद भी दर्जनों यात्रियों की ट्रेन छूट गई।

व्यवस्था को बेहतर बनाने की जगह जीआरपी और आरपीएफ जवान मूकदर्शक बने रहे।

फिल्म की शूटिंग सुबह करीब नौ बजे चारबाग स्टेशन के प्रथम श्रेणी हॉल में चल रही थी। यहां पैदल पुल से उतरने वाले यात्रियों का सीन होना था।

इसी बीच वाराणसी-जम्मूतवी, जनता और दून एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें भी आ गईं। सैकड़ों की संख्या में जब यात्री अपने प्लेटफार्म से पैदल पुल पर चढ़ने का प्रयास करने लगे तो उन्हें रोक दिया गया।

उन्हें अनारक्षित श्रेणी वाले बुकिंग हॉल से यात्रियों को जाने को कहा गया। इस पुल पर चढ़ने के लिए सैकड़ों की संख्या में महिलाएं,बच्चे और अन्य यात्रियों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन


यात्रियों ने विरोध जताया तो शूटिंग में तैनात निजी सुरक्षाकर्मी यात्रियों से अभद्रता करने लगे। इस पर किसी यात्री ने पत्थर फेंक दिया।

इसके बाद मौके पर पीएसी बुला ली गई। पीएसी के आने के बाद यात्री किसी तरह स्टेशन से बाहर निकल सके। दिन में रेल आरक्षण केंद्र के पास,जीआरपी थाने के सामने, रेल डाक सेवा और पार्सल घर के इलाकों में भी शूटिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब पांच बजे एक बार फिर प्रथम श्रेणी प्रवेश द्वार पर पैदल पुल पर सीन दर्शाया जा रहा था। यहां इस सीन को फिल्माने के लिए यात्रियों को पुल पर चढ़ने ही नहीं दिया गया।

दर्जनों यात्रियों को रोके जाने की खबर मिलते ही स्टेशन प्रबंधक एके दोहरे भी मौके पर पहुंच गए। इसके बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हुई। करंट काउंटर पर रात नौ बजे तक 63 लोगों ने ट्रेन छूट जाने के कारण टिकट वापस कर दिए।


लखनऊ विकास प्राधिकरण में दस हजार रुपये से अधिक के स्टांप की ऑनलाइन बिक्री शुरू हो गई है। प्राधिकरण के कैश काउंटर के पास ही एक विशेष काउंटर खोला गया है।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed