फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Daughter's throat was tightened and blood froze in eyes

Lucknow News: बेटी का इस कदर कसा था गला कि आंखों में जम गया खून

Thu, 11 May 2023 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Daughter's throat was tightened and blood froze in eyes
लखनऊ। छह साल के बेटे की हत्या कर खुदकुशी करने वाले विनोद कुमार ने आठ साल की बेटी मानवी की गर्दन इस कदर तार से कसी थी कि उसकी आंखों में खून जम गया है। मानवी पीड़ा में हैं। उसको देखने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

बुधवार को परिजन उसको लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने शुरुआती जांच के बाद बृहस्पतिवार को दोबारा बुलाया है। तब स्पष्ट होगा कि आखिर उसकी आंखों को कितना नुकसान हुआ है। उधर, मानवी वारदात से इतना अधिक सहमी है कि दहशत भरे पल वह भुला नहीं पा रही है।
विज्ञापन

गोसाईंगंज के अमेठी कस्बे के मुंशीगंज इलाके में रहने वाले विनोद कुमार ने सोमवार सुबह छह साल के बेटे श्याम सुंदर का गला तार से कस दिया था। बेटी मानवी की भी गला कसकर हत्या करने का प्रयास किया था, लेकिन वह बच निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर में विनोद ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। वारदात के बाद से मानवी बहुत डरी हुई थी। वह अपने ननिहाल चली गई थी। उसकी आंखों में खून जम गया है। देखने में उसको परेशानी होने लगी है।
लिहाजा परिजनों ने उसको सिविल अस्पताल में दिखाया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि मानवी का गला बहुत ताकत से कसा गया था। इस वजह से आंखों पर असर पड़ा है। चंद सेकंड और अगर गला कस जाता तो बचना मुश्किल हो जाता।


अकेले रहने तक से डर रही है मासूम
मानवी घटना के बाद अपने ननिहाल बाराबंकी के भिठौली कला, सतरिख में है। उसके मामा नीरज यादव ने बताया कि मानवी अकेले रहने से भी डर रही है। वारदात के बाद शुरूआती दो रातों में कई-कई बार अचानक सोते वक्त चौंकते हुए उठी। चीख-चीख कर रोने लगी। शांत कराकर बातचीत की गई तो कहने लगी कि सपने में पापा दिखे थे जो भाई को मार रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed