{"_id":"685b081411ec1d553e087b9e","slug":"daughter-was-molested-mother-was-beaten-up-when-she-protested-lucknow-news-c-13-lko1070-1264070-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बेटी से छेड़छाड़, विरोध पर मां को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बेटी से छेड़छाड़, विरोध पर मां को पीटा
विज्ञापन
लखनऊ। राजाजीपुरम इलाके में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने उसकी मां को पीट दिया। पीड़िता ने पुलिस पर भी अभद्रता का आरोप लगाया है।
महिला का कहना है कि सोमवार दोपहर वह दो नाबालिग बेटियों के साथ ई ब्लॉक मार्केट गई थीं। आरोप है कि वहां सआदतगंज के लकड़ मंडी निवासी मुन्ना कनौजिया ने उनकी 12 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ की। इसके विरोध पर आरोपी ने गालीगलौज करते हुए महिला को थप्पड़ जड़ दिए। स्थानीय लोगों ने कंट्रोल रूम में सूचना दी और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।
महिला का कहना है कि आरोपी और उसके जानने वाले दबंग हैं। आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपी का पक्ष लेते हुए छेड़छाड़ की तहरीर बदलने के लिए कहा। इससे इन्कार पर एडिशनल इंस्पेक्टर राजेश कुमार व महिला कांस्टेबल मुन्नी यादव ने उनकी पिटाई कर दी। फिर जबरन दूसरी तहरीर लिखवाई गई। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने कहा कि महिला के आरोप निराधार हैं। वह पहले सआदतगंज में रहती थी। उसका आरोपी से पुराना विवाद है। आरोपी के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया गया है।