फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   daughter tried to kill her father for love marriage

लव मैरिज के लिए 15 साल की लड़की ने पिता की चाय में मिलाया जहर, घरवालों ने किया केस

Sat, 26 Aug 2017 04:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 26 Aug 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
daughter tried to kill her father for love marriage
डेमो प‌िक
लखनऊ के आशियाना में लव मैरिज का विरोध करने पर 15 वर्षीय किशोरी अपने पिता की दुश्मन बन गई। उन्हें रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची और बृहस्पतिवार सुबह चाय में जहर मिलाकर दे दिया। पिता को शक हुआ तो उन्होंने बेटी से चाय खुद पीने को कहा। 
विज्ञापन


इस पर हड़बड़ाई किशोर चाय का गिलास लेकर किचन की ओर भागी और उसे नाली में फेंक दिया। पिता ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने चाय में जहर मिलाने की जानकारी दी। हैरान पिता थाना पहुंचे और बेटी पर अपनी हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। पुलिस ने किशोरी को गिरफ्तार कर बालिका गृह भेज दिया है।
विज्ञापन


एसओ राजकरन शर्मा ने बताया कि किशोरी के पिता साइकिल की दुकान करते हैं। परिवार में मां के अलावा दो भाई हैं। करीब चार साल से किशोरी का एक युवक से प्रेम संबंध हो गया। वह युवक से शादी करना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
परिवारीजनों को इस बारे में बताया तो उन्होंने लव मैरिज से साफ इन्कार कर दिया। इसके बाद भी किशोरी का युवक से मिलना-जुलना कम नहीं हुआ। पिता को इसकी भनक लगी तो उन्होंने किशोरी के घर से बाहर आने-जाने में पाबंदी लगा दी। 

इसके बाद किशोरी ने पिता को रास्ते से हटाने की साजिश रची। बृहस्पतिवार सुबह वह माता-पिता और अपने लिए चाय बनाकर लाई। उसके पिता ने चाय का गिलास हाथ में पकड़ा तो कुछ शक हुआ। उन्होंने बेटी से चाय का गिलास बदलने को कहा। 

थाने में लगाए रही मर जाऊंगी या मार दूंगी की रट

daughter tried to kill her father for love marriage
डेमो प‌िक - फोटो : google
किशोरी ने मना किया तो उन्होंने कहा कि चाय पीकर दिखाओ। इस पर किशोरी ने चाय का गिलास ले लिया और किचन की तरफ भागी। उसने नाली में चाय उड़ेल दी। पीछे-पीछे माता-पिता पहुंचे और उससे पूछताछ शुरू कर दी। 
किशोरी ने बताया कि प्रेम विवाह के लिए मना करने के चलते उसने पिता की चाय में जहर मिलाकर उन्हें मारने की साजिश रची थी। यह सुनते ही माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई।

दोनों थाना पहुंचे और पुलिस को पूरा मामला बताया। पुलिस भी प्रकरण सुनते ही हैरान रह गई। पीड़ित पिता ने बताया कि बेटी जान की दुश्मन बनी हुई है। वह कई बार मारपीट भी कर चुकी है। 

अक्सर वह जान से मारने की धमकी देती रहती है। उसकी हरकतों से घबराकर मकान में सीसीटीवी कैमरे भी लगा रखे हैं। एसओ ने बताया कि किशोरी को पकड़कर बालिका गृह भेज दिया गया है।

किशोरी को महिला पुलिस पकड़कर थाना लाई तो उसने जमकर हंगामा किया। उसने कहा कि माता-पिता दुश्मन हैं। वह उन्हें मार देगी या खुद मर जाएगी। पुलिस ने समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। उसने कहा कि वह अपनी जिंदगी जीना चाहती है और माता-पिता रास्ते का कांटा बने हुए हैं। वह उसे सुखी नहीं देखना चाहते। ऐसे मां-बाप का क्या फायदा?

मां बोली, बेटी की चाह में मांगी थी मन्नत

daughter tried to kill her father for love marriage
डेमो प‌िक
किशोरी की जहरबुझी बातों और व्यवहार से उसकी मां को खासा सदमा लगा है। उन्होंने बताया कि बड़ी मन्नत मांगी थी बेटी के लिए। भगवान ने बेटी दी भी तो ऐसी जो अपने ही माता-पिता की जान लेना चाहती है। उन्होंने कहा कि ऐसी औलाद से तो अच्छा था कि मेरी कोख सूनी ही रहती।

किशोरी ने प्रेमी से शादी के लिए बेशर्मी की सीमाएं तोड़ दीं। घर पर जमकर बवाल किया। माता-पिता पर हाथ तक उठा दिया। दिन-रात वह पिता को धमकियां देती थी। वह हर वक्त लड़ाई-झगड़े के मूड में रहती थी। पूरा परिवार इस कदर दहशत में था कि किशोरी के सामने कोई तेज आवाज में बात नहीं करता था। 

कुछ दिन पहले बेटी की हरकतों से परेशान होकर पिता ने आशियाना पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद किशोरी और उसके प्रेमी को थाना बुलाकर सामाजिक रीति-रिवाजों और दुनिया की ऊंच-नीच के बारे में समझा दिया गया था। हालांकि, इसके बाद भी किशोरी का रवैया नहीं सुधरा और वह पिता को मारने या खुद मरने पर अड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed