{"_id":"6144d2608ebc3e743c1e6c18","slug":"daughter-in-law-allegation-father-in-law-is-sexually-abusing-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: बहू का आरोप, ससुर कर रहा यौन शोषण, पुलिस के चक्कर लगा रही पीड़िता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ: बहू का आरोप, ससुर कर रहा यौन शोषण, पुलिस के चक्कर लगा रही पीड़िता
Sat, 18 Sep 2021 12:19 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:19 PM IST
सार
पीड़िता के मुताबिक उसके पति की मानसिक हालत ठीक नहीं है। इसी का फायदा उठाकर ससुर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निगोहां क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने आरोप लगाया है कि पति की खराब मानसिक हालत का फायदा उठाकर ससुर सात माह से उसका यौन शोषण कर रहा है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि वह न्याय के लिए पुलिस के चक्कर लगा रही है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
पीड़िता के मुताबिक उसके पति की मानसिक हालत ठीक नहीं है। इसी का फायदा उठाकर ससुर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता है। पति व सास से इसकी शिकायत की तो उसकी पिटाई कर दी गई। साथ ही संपत्ति से बेदखल करने की धमकी दी गई। पीड़िता ने अपने पिता व भाई को ससुर की करतूत बताई और गत 10 सितंबर को निगोहां थाने पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई। आरोप है कि हल्का दरोगा ने कार्रवाई की जगह उसे जांच की बात कह लौटा दिया। अब पुलिस समझौता करने का दबाव बना रही है।
विज्ञापन