फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Daughter and Mother raped, accused arrested

मलिहाबाद में धर्म नहीं बदलने पर मां बेटी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 04 Aug 2022 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Daughter and Mother raped, accused arrested
मां-बेटी से दुराचार के मामले में मुकमदमा दर्ज। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
मलिहाबाद इलाके में धर्म नहीं बदलने के विरोध पर जरदोजी कारगीर एजाज पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पीड़ित मां-बेटी ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, महिला का आरोप है कि आरोपित ने धोखे से उसके फोटो और वीडियो बना लिए।
इन्हें वायरल करने की धमकी देकर उससे तीन लाख के जेवर वसूल लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र के मुताबिक, दुकान पर सामान लेने आने के कारण महिला एजाज को पहचानती थी। पीड़िता के अनुसार, पति काम के सिलसिले में घर से बाहर गए थे।
इस बीच देर रात एजाज दीवार फांद कर घर में आ धमका और उसके साथ गलत हरकत करने लगा। विरोध पर बोला कि तुम्हारे फोटो व वीडियो रिकॉर्ड कर लिए हैं।
शिकायत करने के बारे में सोचा तो इसे वायरल कर दूंगा। फोटो और वीडियो डिलीट करने के एवज में एजाज ने रुपये मांगे।
महिला के मुताबिक, दुकान में होने वाली बिक्री से वह रुपये निकाल कर एजाज को देती रही, लेकिन उसकी मांग खत्म नही हुई। तीन लाख रुपये से अधिक के गहने आरोपी हड़प चुका है।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक, एजाज की हरकतों के बारे में उसकी मां नगमा को भी पता है, लेकिन वह बेटे का साथ देती है।
धोखे से ले गया बेटी को
इंस्पेक्टर के अनुसार, पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे मन्नत व उसकी बेटी को माहिरा नाम से बुलाना शुरू कर दिया। इस दौरान उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। विरोध पर मां-बेटी को धमकी दी गई। मई में एजाज धोखे से उसकी बेटी को एक जगह ले गया और गलत हरकत की। विरोध पर बोला कि किसी से कुछ कहा तो माता-पिता को नुकसान उठाना पड़ेगा। घर लौट कर बेटी ने आपबीती सुनाई। महिला ने जब बेटी से दूर रहने के लिए चेताया तो एजाज ने वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर चुप करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति के सीने पर तमंचा रखकर धमकाया
पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर 29 जुलाई को पति को आपबीती सुनाई। घटनाक्रम सुनकर पति के पैरों तले जमीन खिसक गई। एजाज के घर जाकर विरोध जताया तो आरोपी ने महिला के पति के सीने पर तमंचा रखते हुए धमकाया। इसके बाद पीड़िता ने मलिहाबाद थाने पहुंचकर गुहार लगाई। इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र के मुताबिक, महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए एजाज को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed