{"_id":"6599421fe57cb1338b0f45ed","slug":"date-for-application-extended-for-scholorship-for-9th-and-10th-students-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पूर्वदशम छात्रवृत्ति के लिए अब 14 जनवरी तक करें आवेदन, बढ़ाई गई तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पूर्वदशम छात्रवृत्ति के लिए अब 14 जनवरी तक करें आवेदन, बढ़ाई गई तारीख
Sat, 06 Jan 2024 05:35 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 06 Jan 2024 05:35 PM IST
सार
कक्षा 9 व 10 के छात्रों को छात्रवृत्ति के आवेदन के लिए तारीख बढ़ा दी गई है। अब 14 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 9 व 10) के लाभ से कोई भी पात्र वंचित न रहे इसके लिए समाज कल्याण विभाग ने छात्रों को आवेदन के लिए 7 दिन का और मौका दिया है।
विज्ञापन
विभाग ने चौथी बार पोर्टल खोलकर छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख दो जनवरी से बढ़ाकर 14 जनवरी 2024 कर दी है। इसके लिए 8 जनवरी को दोबारा पोर्टल खोला जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि पूर्वदशम छात्रवृत्ति में कक्षा 9 व 10 के अनुसूचित जाति के छात्रों को 3500 रुपए छात्रवृत्ति दी जाएगी। किसी भी आय सीमा के स्वच्छकारों, विशेष सफाई कार्य से जुड़े परिवारों के बच्चों को भी छात्रवृत्ति का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, दशमोत्तर कक्षाओं में पढ़ रहे सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र 10 जनवरी तक एवं अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के छात्र 31 मार्च 2024 तक आवेदन कर सकेंगे।