{"_id":"20309f4f957284398588788528445dd0","slug":"darul-uloom-releases-books-on-fatwa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारुल उलूम के फतवों को दिया गया किताबी रूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारुल उलूम के फतवों को दिया गया किताबी रूप
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 12 Oct 2014 11:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुसलमानों को शरीयत की रोशनी में सही राह दिखाने वाले दारुल उलूम से जारी फतवे अब किताबी रूप ले चुके हैं।
विज्ञापन
फतवों की पुस्तकें प्रकाशित करने के लिए संस्था में तरतीब-ए-फतावा विभाग खोला गया है।
अभी तक करीब 17 पुस्तकें प्रकाशित की जा चुकी हैं। ये पुस्तकें दुनियाभर के मुफ्तियों के लिए मददगार साबित हो रही हैं।
इस्लामी तालीम के मरकज और फतवों के लिए प्रसिद्ध दारुल उलूम देवबंद ने अब इफ्ता विभाग से जारी होने वाले फतवों को किताबी रूप में देना शुरू कर दिया है।
मुसलमानों को शरीयत के हुक्म की सही जानकारी हो और वे अपने सभी कामों को शरीयत की रोशनी में कर सकें इसके लिए दारुल उलूम ने इफ्ता विभाग से जारी होने वाले फतवों को किताबी रूप दिया।