{"_id":"6a075040693c0487a6067e78","slug":"darling-i-ve-leaked-exam-paper-for-you-audio-of-conversation-between-lu-teacher-and-female-student-goes-viral-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 'डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', लविवि के शिक्षक और छात्रा की बातचीत का ऑडियो वायरल; पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', लविवि के शिक्षक और छात्रा की बातचीत का ऑडियो वायरल; पूछताछ
Sat, 16 May 2026 01:01 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 16 May 2026 01:01 AM IST
सार
लविवि के शिक्षक और बीएससी की छात्रा के बीच फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। शिक्षक कह रहा है कि 'डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है'। मामले में विवि प्रशासन ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। पुलिस प्रोफेसर को लेकर पुछताछ कर रही है।
विज्ञापन
वायरल ऑडियो (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी स्थित लखनऊ विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के शिक्षक और बीएससी की एक छात्रा के बीच फोन पर हुई वार्ता के वायरल ऑडियो ने शुक्रवार को हड़कंप मचा दिया। इस ऑडियो में शिक्षक की ओर से छात्रा से अनुचित लाभ प्राप्त करने के लिए पेपर लीक कराने का प्रलोभन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
ऑडियो में आरोपी शिक्षक, विवि की संचालित हो रही परीक्षाओं के दो प्रश्नपत्र आउट कराने का उल्लेख करते हुए छात्रा से कह रहा है कि 'डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है...'।
विज्ञापन
इस ऑडियो के वायरल होते ही विवि में हड़कंप मच गया। विवि प्रशासन ने थाना हसनगंज में शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। देर शाम छात्रों लविवि में प्रॉक्टर ऑफिस का घेराव कर प्रदर्शन किया। पुलिस प्रोफेसर को लेकर पुछताछ कर रही है।
विज्ञापन