फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Danger increased in Lucknow: Positive in contact tracing, five new cases, two of them for contact tracing

लखनऊ में खतरा बढ़ा : कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में भी मिलने लगे पॉजिटिव, प्रदेश में कोरोना के 23 नए मरीज मिले

Mon, 20 Dec 2021 01:28 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 20 Dec 2021 01:28 AM IST
सार

लखनऊ में इस समय संक्रमण के कुल 44 सक्रिय मामले हैं। इनमें से दो मरीज केजीएमयू तथा एक पीजीआई में भर्ती है। सभी संक्रमितों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है। 70 से अधिक लोगों के सैंपल लेकर उन्हें होम आईसोलेशन में रखा गया है।

विज्ञापन
Danger increased in Lucknow: Positive in contact tracing, five new cases, two of them for contact tracing
कोरोना की जांच करती स्वास्थ्य कर्मी।

विस्तार

प्रदेश में रविवार को कोरोना के 23 नए मरीज मिले हैं। अब प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 196 हो गई है। नए मिले मरीजों में लखनऊ व हमीरपुर के पांच-पांच, प्रयागराज के तीन, गाजियाबाद, फतेहपुर व अमरोहा के दो-दो, गौतमबुद्धनगर, वाराणसी, महराजगंज और मेरठ में एक-एक मरीज शामिल हैं। वहीं, 16 मरीज कोविड को मात देने में कामयाब रहे।

विज्ञापन


लखनऊ में रविवार को कोरोना के पांच नए केस मिले। इनमें से दो लोग संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आकर पॉजिटिव हुए हैं। पहला मरीज हिमाचल प्रदेश से पंजाब होते हुए लखनऊ आया है। शुरुआती जांच में मरीज में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई थी, शुक्रवार को लक्षण दिखने पर दोबारा जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा बिहार से लौटे दो व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। इन दोनों की जांच रेलवे स्टेशन पर हुई थी।
विज्ञापन


इस समय लखनऊ में संक्रमण के कुल 44 सक्रिय मामले हैं। इनमें से दो मरीज केजीएमयू तथा एक पीजीआई में भर्ती है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के अनुसार सभी संक्रमितों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है। 70 से अधिक लोगों के सैंपल लेकर उन्हें होम आईसोलेशन में रखा गया है। दूसरे जनपदों से आए लोगों के नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। इसके साथ ही सभी को टीका लगवाने तथा सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ में कोविड-19 वायरस फिर संक्रामक होना शुरू हो गया है। एक माह पहले तक संक्रमित व्यक्ति अपने परिवार व संपर्क में आने वालों को संक्रमण नहीं फैला रहा था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। पिछले दो दिनों में सामने आए मामलों में संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्ति भी पॉजिटिव मिले हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यह खतरे की स्थिति है। इसलिए तीसरी लहर से बचने के लिए सावधानी और सतर्कता बेहद जरूरी है। 

लखनऊ में कुछ दिन पहले जर्मनी से आये व्यक्ति के संक्रमित मिलने के बाद कॉटैक्ट ट्रेसिंग कराई गई थी। इसमें उसके घर का एक सदस्य भी संक्रमित मिला था। वहीं, शनिवार को मिले संक्रमण के सभी 13 मरीज कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में ही पॉजिटिव मिले हैं। इससे पहले अस्पताल में किसी इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों में ही वायरस मिल रहा था। मरीज में न तो वायरस के लक्षण दिख रहे थे न उनके परिवार या संपर्क वाला व्यक्ति संक्रमित हो रहा था। अब कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में केस मिलने से खतरा बढ़ गया है। 

नया वैरिएंट छह गुना ज्यादा संक्रामक 
कोविड-19 का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन पहले के मुकाबले छह गुना ज्यादा संक्रामक है। विशेषज्ञों के अनुसार इस वायरस का संक्रमितों में शरीर की कोशिकाओं के साथ अटैचमेंट ज्यादा देखा गया है। यही वजह है कि यह ज्यादा समय मरीज में रहता है और ज्यादा संक्रामक होता है। हालांकि, तीव्रता के बारे में अभी स्थिति साफ नहीं है।


सावधानी से कम कर सकते हैं असर 
केजीएमयू के सेंटर फॉर एडवांस रिसर्च के डॉ. शैलेंद्र सक्सेना के अनुसार इतिहास बताता है कि हर महामारी में पहली के मुकाबले दूसरी लहर ज्यादा भयानक रही है। तीसरी लहर अपेक्षाकृत कम होती है, लेकिन इसका असर पड़ता है। फिलहाल के हालात इसी ओर इशारा कर रहे हैं। इसे पूरी तरह से रोकना संभव नहीं है, लेकिन सावधानी व सतर्कता से इसका असर कम किया जा सकता है। टीकाकरण पर जोर देने के साथ पूरे प्रोटोकॉल का पालन भी करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed