{"_id":"5acbc3304f1c1bc66b8b49cc","slug":"dalits-are-fearless-in-our-government-says-rajnath-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारी सरकार में दलित सबसे सुरक्षित व निर्भर, बेवजह मुद्दे को तूल दे रहा विपक्ष: राजनाथ सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारी सरकार में दलित सबसे सुरक्षित व निर्भर, बेवजह मुद्दे को तूल दे रहा विपक्ष: राजनाथ सिंह
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : amar ujala
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उनकी सरकार में दलित सबसे अधिक सुरक्षित और भयमुक्त हैं। उन्होंने विपक्षी दलों को मुद्दाविहीन बताया। कहा कि वे दलितों के मुद्दों को बेवजह तूल दे रहे हैं।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में थे। मेरठ के एक गांव से दलितों के पलायन के सवाल पर उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबका साथ-सबका विकास में विश्वास रखते हैं। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं है। एनडीए सरकार में दलित सर्वाधिक सुरक्षित व भयमुक्त हैं। उन्होंने इसे मुद्दा बना रहे विपक्षी दलों को आड़े हाथ लिया और कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है।
विज्ञापन
विकास के लिए मॉडल बनेंगे आठ पिछड़े जिले
यूपी के आठ पिछड़े जिले को विकास का मॉडल बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और कई केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में सोमवार को योजना भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक में इन जिलों के विकास का खाका खींचा गया। इनके रूपांतरण कार्यक्रम की चुनौतियों एवं रणनीति को लेकर आठों जिलों के डीएम ने भी प्रजेंटेशन दिया। ये जिले मानव विकास सूचकांक (एचडीआई) में देश को ऊपर ले जाने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश आबादी के लिहाज से देश का सबसे बड़ा राज्य है। इसलिए देश के विकास में यूपी का योगदान अवश्यंभावी है। कई सालों से देश का जीडीपी उच्च होने के बावजूद मानव विकास सूचकांक में देश 138वें स्थान पर है। इस सूचकांक में देश को ऊंचे पावदान पर ले जाने के लिए पिछड़े जिलों के रूपांतरण का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है।
ये हैं आठ जिले : बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, चंदौली, फतेहपुर तथा चित्रकूट।