{"_id":"5b69d1794f1c1ba33e8b593f","slug":"daily-wages-of-up-home-guard-increased-to-five-hundred","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड जवानों को सीएम योगी ने दी सौगात, दैनिक भत्ते में भारी बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड जवानों को सीएम योगी ने दी सौगात, दैनिक भत्ते में भारी बढ़ोतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
सक्सेना चौराहे से जिला मुख्यालय तक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते जिला होमगार्ड संघ के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
राज्य सरकार ने होमगार्ड जवानों को बड़ी सौगात देते हुए उनके दैनिक वेतन भत्ते में बढ़ोतरी कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जवानों को प्रतिदिन ड्यूटी के लिए 375 रुपये के बजाए 500 रुपये दैनिक भत्ता देने और कल्याण कोष की राशि पांच करोड़ से बढ़ाकर दस करोड़ करने का एलान किया।
विज्ञापन
लखनऊ-रायबरेली रोड स्थित वृंदावन कॉलोनी के सेक्टर 12 स्थित समारोह स्थल में मंगलवार को विभाग के नवनिर्मित भवनों के लोकार्पण व पदक वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने मृतक जवानों के आश्रितों की आर्थिक सहायता के लिए 27 महिलाओं को तीन लाख रुपये प्रति के हिसाब से कुल 81 लाख रुपये की राशि के चेक वितरित किए। इसके अलावा, उन्होंने बेहतर काम करने के लिए अवैतनिक कंपनी कमांडर, प्लाटून कमांडर व जवानों समेत कुल 22 लोगों को पदक से सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी समेत अन्य महानगरों में यातायात का संचालन होमगार्ड जवानों की सहायता से ही संभव हो पा रहा है। उन्होंने विभाग के अपर मुख्य सचिव कुमार कमलेश की तारीफ की और नमामि गंगे अभियान में होमगार्ड जवानों की भूमिका को सराहा।
इस अवसर पर वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, डीजीपी ओपी सिंह व डीजी तकनीकी सेवा पीके तिवारी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
Trending Videos
11 लाख पौधों का रोपण करेंगे जवान
विभाग के राज्यमंत्री अनिल राजभर ने बताया कि इस बार अभियान के तहत होमगार्ड के जवान स्वतंत्रता दिवस तक 11 लाख पौधों का रोपण करेंगे। उन्होंने कहा कि होमगार्ड जवानों की बॉर्डर विंग बनाने के साथ ही गंगा सुरक्षा में भी उनकी तैनाती पर विचार चल रहा है। विभाग के डीजी डॉ. सूर्य कुमार शुक्ला ने बताया कि करीब 11 हजार जवान डायल 100 व्यवस्था से जुड़े हैं।