फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dada Mian's five day Urs begins tomorrow

Lucknow News: दादा मियां के पांच दिवसीय उर्स का आगाज कल से

Sun, 14 Sep 2025 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 14 Sep 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Dada Mian's five day Urs begins tomorrow
हजरत ख्वाजा मोहम्मद नबी रजा शाह दादा मियां के 118वें सालाना उर्स का आगाज सोमवार को मीलाद की नूर
लखनऊ। हजरत ख्वाजा मोहम्मद नबी रजा शाह दादा मियां के 118वें सालाना उर्स का आगाज सोमवार को मीलाद की नूरानी महफिल से किया जाएगा। मॉल एवेन्यू स्थित दरगाह पर पांच दिवसीय उर्स में सैकड़ों जायरीन दरगाह पर हाजिरी देकर अकीदत का इजहार करेंगे।
विज्ञापन

दरगाह के सज्जादानशीन हजरत ख्वाजा मोहम्मद सबाहत हसन शाह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि दादा मियां का सिलसिला जहांगीरिया से है। उर्स के पहले दिन सोमवार को सुबह फज्र की नमाज के बाद कुरानख्वानी होगी। रात में 8:30 बजे मीलाद की महफिल होगी। फिर तरही मुशायरे की महफिल सजेगी। दूसरे दिन मंगलवार को शाम पांच बजे जिलाधिकारी की ओर से परंपरागत सरकारी चादर पेश की जाएगी। रात में हल्क ए जिक्र और महफिले समां का आयोजन होगा। तीसरे दिन बुधवार को दिनभर जायरीनों की ओर से चादरपोशी का सिलसिला चलेगा और 11वां अंतरराष्ट्रीय सेमिनार होगा। उर्स के चौथे दिन बृहस्पतिवार को दरगाह पर सुबह कुल और रंग की महफिल होगी। आखिरी दिन शुक्रवार को दरगाह पर सुबह कुल और रंग की महफिल होगी। शाम को दरगाह का गुस्ल होगा और संदल पेश किया जाएगा।

हजरत ख्वाजा मोहम्मद नबी रजा शाह दादा मियां के 118वें सालाना उर्स का आगाज सोमवार को मीलाद की नूर

हजरत ख्वाजा मोहम्मद नबी रजा शाह दादा मियां के 118वें सालाना उर्स का आगाज सोमवार को मीलाद की नूर

हजरत ख्वाजा मोहम्मद नबी रजा शाह दादा मियां के 118वें सालाना उर्स का आगाज सोमवार को मीलाद की नूर

हजरत ख्वाजा मोहम्मद नबी रजा शाह दादा मियां के 118वें सालाना उर्स का आगाज सोमवार को मीलाद की नूर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed