{"_id":"5ac9c2294f1c1bd4618b632b","slug":"dacoity-in-barabanki-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी : पूरे परिवार को लहूलुहान कर नगदी और जेवरात लूट ले गए डकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी : पूरे परिवार को लहूलुहान कर नगदी और जेवरात लूट ले गए डकैत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 08 Apr 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
डकैतों के हमले में घायल साजिदा और अलीम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी के जैदपुर कस्बे में शनिवार देर रात एक घर में घुसे डकैतों ने खूब आतंक मचाया। परिवार पर हमला कर बदमाशों ने हजारों रूपये की नगदी और जेवरात लूट लिए। हमले में घायल हुए पति-पत्नी और बेटा-बेटी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
जैदपुर निवासी अलीम बुनकर हैं। शनिवार रात एक बजे के करीब असलहाधारी पांच डकैत उनके घर में घुस आए और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर परिवार की दो महिलाओं समेत चार लोगों को जमकर पीटा, फिर जेवरात और लगदी लूट ली। एक बक्सा भी उठा ले गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हुए अलीम, पत्नी साजिदा, बेटा सगीर और बेटी खाफीज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो रविवार सुबह घर से कुछ दूरी पर खाली बक्सा मिला।
विज्ञापन
अलीम की तहरीर पर पुलिस अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी छानबीन कर रही है। एएसपी शशिकान्त तिवारी का कहना है जल्द ही बदमाश पकड़े जाएंगे।