{"_id":"69962afca16ec5d2e504b17d","slug":"cylinders-were-being-consumed-in-lucknow-from-an-agency-in-barabanki-fir-lodged-against-five-lucknow-news-c-13-1-lko1110-1612000-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाराबंकी की एजेंसी से लखनऊ में खपाए जा रहे थे सिलिंडर, पांच पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाराबंकी की एजेंसी से लखनऊ में खपाए जा रहे थे सिलिंडर, पांच पर एफआईआर
Thu, 19 Feb 2026 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। विकासनगर क्षेत्र में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की अवैध बिक्री के बड़े खेल का खुलासा हुआ है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने बाराबंकी की एक गैस एजेंसी के संचालक के साथ पांच लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम (3/7) के तहत एफआईआर दर्ज की है।
जिला पूर्ति अधिकारी को 16 फरवरी को सूचना मिली थी कि कुर्सी रोड स्थित मोहम्मदी मस्जिद के पास एक वाहन से अवैध रूप से सिलिंडर बेचे जा रहे हैं। पूर्ति विभाग की टीम ने जब छापा मारा, तो वाहन से 56 कॉमर्शियल सिलिंडर बरामद हुए। इनमें 52 भरे थे। टीम ने मौके पर मौजूद रफीक, प्रकाश गौतम और अनीश से बिल या वैध कागजात मांगे, तो वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। कार्रवाई के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर तीनों आरोपी भाग गए।
पूछताछ और जांच में सामने आया कि ये सिलिंडर बाराबंकी के हर्रई देवा शरीफ स्थित एचपी एएनएस गैस एजेंसी से लाए गए थे, जिसका मालिक अली खान है। वाहन इंदिरानगर निवासी जाहिद हुसैन का बताया जा रहा है। विकासनगर थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह के मुताबिक, बरामद सिलिंडरों को जानकीपुरम स्थित बाबा विश्वनाथ भारत गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। पुलिस ने गैस एजेंसी मालिक अली खान, वाहन स्वामी जाहिद हुसैन और तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।