{"_id":"58b080634f1c1b6f1cb250de","slug":"cylinder-fire-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर फटने से आग में जिंदा जल गया बच्चा, 18 मकान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलेंडर फटने से आग में जिंदा जल गया बच्चा, 18 मकान राख
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 25 Feb 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
आग से राख हुई गृहस्थी
- फोटो : amar ujala
गोंडा के परसा गोडऱी गांव में शुक्रवार की दोपहर खाना पकाते समय एलपीजी सिलेंडर फटने से लगी आग में एक बालक जिंदा जल गया। बालक को बचाने के प्रयास में उसका चचेरा भाई आग से झुलस गया।
विज्ञापन
आग में 18 मकान जलकर राख हो गए। आग से 60 हजार रुपए नकदी व 10 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के परसा गोडऱी गांव के रहने तिलकराम के घर में शुक्रवार की दोपहर गैस चूल्हे पर खाना पकाया जा रहा था। इसी अचानक एलपीजी सिलेंडर फट गया।
विज्ञापन
जिससे लगी आग में तिलकराम का बेटा सर्वेश (5) जिंदा जल गया। सर्वेश को बचाने के चक्कर में उसका चचेरा भाई अलखराम (20) आग से झुलस गया।