{"_id":"69eb65665526b35d32024eab","slug":"cyber-fraudsters-swindled-over-11-lakh-by-luring-victims-with-promises-of-online-task-completion-kyc-updates-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: ऑनलाइन टास्क पूरा करने, केवाईसी अपडेट का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने बनाया शिकार; 11 लाख से अधिक ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: ऑनलाइन टास्क पूरा करने, केवाईसी अपडेट का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने बनाया शिकार; 11 लाख से अधिक ठगे
Fri, 24 Apr 2026 06:13 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 24 Apr 2026 06:13 PM IST
सार
राजधानी में ऑनलाइन टास्क पूरा करने, तो कहीं केवाईसी अपडेट का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने लोगों को अपना शिकार बनाया। दो खातों से 11 लाख से अधिक पार कर दिए। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
साइबर ठगी।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में ऑनलाइन टास्क के नाम पर साइबर जालसाजों ने गोमतीनगर के खरगापुर निवासी अंजली यादव के भाई से 7.54 लाख रुपये ठग लिए। इसके अलावा पीजीआई एल्डिको सौभाग्यम निवासी ममता बांदिल से केवाईसी के नाम पर जालसाजों ने 4.13 लाख रुपये की ठगी की।
विज्ञापन
अंजली के अनुसार, 12 मार्च को उनके व्हाट्सऐप पर एक लिंक आया। लिंक उनके भाई ने खोला। उसमें घर बैठे ऑनलाइन टास्क पूरा करने के नाम पर रुपये कमाने की बात लिखी थी। इस पर भाई ने लिंक के माध्यम से अपना प्रोफाइल बनाया। उसके बाद उसको एक व्हाट्सऐप ग्रुप पर जोड़ा गया।
विज्ञापन
जालसाजों ने टास्क के नाम पर भाई से कई बार में 7.54 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद भाई ने इस बारे में परिजनों को बताया। इंस्पेक्टर साइबर क्राइम थाना बृजेश यादव ने बताया कि अंजली यादव की तहरीर पर 22 अप्रैल को धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धारा में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा पीजीआई के तेलीबाग एल्डिको सौभाग्यम निवासी ममता बांदिल के पास बुधवार को एक अनजान नंबर से कॉल आई। फोनकर्ता ने खुद को बैंक कर्मी बताया और केवाईसी अपडेट का झांसा खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी हासिल कर कुछ ही मिनटों में खाते से 4.13 लाख रुपये निकाल लिए।
रुपये कटने के मेसेज आने पर ममता को ठगी का एहसास हुआ। इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को पीड़िता की शिकायत पर आईटी एक्ट की धारा में केस दर्ज किया गया है।