फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cyber fraud with student

छात्र का ई-मेल व कंप्यूटर का डाटा हैक, हासिल किया निजी वीडियो और दी जा रही हैं ये धमकियां

Thu, 05 Sep 2019 03:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 05 Sep 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
Cyber fraud with student
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ में कंप्यूटर और ई-मेल का डाटा हैक करके ब्लैकमेल करने का पहला मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने गुडंबा स्थित अंबेडकर विश्वविद्यालय के शोध छात्र की ई-मेल आईडी व कंप्यूटर हैक करके गोपनीय फोटो, वीडियो व महत्वपूर्ण फाइल समेत पूरा डाटा गायब कर दिया।

विज्ञापन


डाटा को वायरल करने की धमकी देकर छात्र को ई-मेल भेजकर 1200 डॉलर के बिटकॉइन खरीदने के लिए कहा है। इंस्पेक्टर रीतेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज करके साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है। छात्र ने बताया कि दो सितंबर की शाम को उसने अपनी रेडिफ मेल की आईडी चेक की तो जंक फोल्डर में कई मेल पड़े मिले।
विज्ञापन


27 अगस्त से दो सितंबर के बीच साइबर अपराधी ने उसे कंप्यूटर और ई-मेल आईडी हैक करके ढेरों मेल भेजे थे। साइबर अपराधी ने अपने ई-मेल में छात्र का पासवर्ड बताते हुए लिखा कि तुम्हारे सारे वीडियो, फोटो और महत्वपूर्ण फाइलें डाउनलोड कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर वह 1200 डॉलर के बिटकॉइन खरीदकर देता है तो सारा डाटा अपने रिकॉर्ड से हटा देंगे। साइबर सेल छात्र के कंप्यूटर पर भेजे गए ई-मेल को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है। उसने कहा कि साइबर अपराधियों के पास उसका पासवर्ड है जिससे वह कोई भी आपराधिक वारदात अंजाम दे सकते हैं। उसकी ई-मेल आईडी से किसी भी व्यक्ति को मेल भेजकर धमकी दे सकते हैं। उसने पुलिस से अपनी ई-मेल आईडी बंद कराने की मांग भी की है।

वॉलेट बनाने के लिए कहा

Cyber fraud with student
प्रतीकात्मक तस्वीर
साइबर अपराधियों ने ई-मेल में छात्र को बताया कि मॉलवेयर ने उसके कंप्यूटर पर पूरी तरह से पहुंच व नियंत्रण दे दिया। उसके ई-मेल व सोशल मीडिया के सभी अकाउंट्स पर साइबर अपराधियों की पहुंच हो गई। उन्होंने छात्र के वेबकैम से उसका एक निजी वीडियो भी हासिल कर लिया।

साइबर ठगों ने छात्र से कहा कि उसका वीडियो डार्कनेट पर डाल देगा, जहां गंदी मानसिकता के लोग होते हैं। वह उसका जीना हराम कर देंगे। साइबर ठगों ने छात्र को बिटकॉइन खरीदकर उसके बिटकॉइन एड्रेस पर ट्रांसफर करने के लिए दो दिन का वक्त दिया है।

उन्होंने छात्र को बिटकॉइन खरीदने के लिए डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू पैक्सफुल डॉट कॉम, कॉइनगेट डॉट कॉम, कॉइनबेस डॉट कॉम समेत अन्य कई वेबसाइट के बारे में भी बताया। अगर उक्त वेबसाइट से बिटकॉइन न मिले तो नजदीकी बिटकॉइन एटीएम पर जाने अथवा गूगल पर अन्य एक्सचेंज तलाश करने की सलाह दी।

बिटकॉइन ट्रांसफर करने के लिए छात्र को डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट लॉगिन डॉट ब्लॉकचेन डॉट कॉम पर वॉलेट बनाने के लिए कहा।

मॉलवेयर से किया कंप्यूटर संक्रमित

Cyber fraud with student
प्रतीकात्मक तस्वीर
मॉलवेयर से किया कंप्यूटर संक्रमित
साइबर सेल की टीम ने बताया कि साइबर अपराधी ने रिकॉर्डेड यू नाम से उसे ई-मेल भेजा है। मेल में उसने बताया कि कंप्यूटर को आरएटी (रिमोट एडमिनिस्ट्रेशन टूल) नाम के मॉलवेयर से संक्रमित किया गया है। उक्त मॉलवेयर से छात्र के कंप्यूटर में ‘ब्राउजर नॉट अपडेटेड’ का मेसेज भेजा गया। छात्र ने जैसे ही ब्राउजर अपडेट करने के लिए मेसेज पर क्लिक किया, वह साइबर अपराधियों के जाल में फंस गया। मेसेज पर क्लिक करते ही एक वेबसाइट खुली, जिसमें साइबर अपराधियों ने अपना फ्रेम लगा रखा था। फ्रेम में प्रवेश करते ही छात्र के कंप्यूटर की सारी गोपनीय जानकारियां साइबर ठगों को मिल गईं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed