फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cyber fraud in lucknow

ई-कॉमर्स वेबसाइट हैक की और कर डाला सवा लाख का रिचार्ज

Wed, 11 Jan 2017 04:38 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 11 Jan 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
 cyber fraud in lucknow
डेमो - फोटो : demo pic
गोमतीनगर में ई-कॉमर्स वेबसाइट हैक करके सवा लाख रुपये के मोबाइल फोन रिचार्ज करने का मामला सामने आया है। वेबसाइट संचालक मो. कामिल की तरफ से आईटी एक्ट की धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।
विज्ञापन


सीओ गोमतीनगर सत्यसेन यादव ने बताया कि मूलरूप से आजमगढ़ निवासी मो. कामिल यहां विपुलखंड इलाके में रहकर चार साल से राउंड पे वाइस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चलाते हैं।
विज्ञापन


उनकी वेबसाइट से देश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे 20000 से अधिक ग्राहक ई-रिचार्ज वैल्यू, ट्रैवल टिकट व होटल की बुकिंग सहित अन्य सेवाएं लेते हैं। बकौल कामिल, 28 दिसंबर की रात हैकरों ने उनकी कंपनी की वेबसाइट हैक कर ली और सैकड़ों मोबाइल व डीटीएच नंबरों पर करीब सवा लाख रुपये के ई-रिचार्ज कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कामिल अगले दिन ऑफिस पहुंचे तो वेबसाइट हैक होने का पता चला। उन्होंने तत्काल ग्राहकों को नया मैसेज भेजकर वेबसाइट हैक होने की जानकारी दी। सोमवार को गोमतीनगर थाना में अज्ञात हैकरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ ने बताया कि मामले के विवेचक इंस्पेक्टर गोमतीनगर मनोज मिश्रा हैं। साइबर क्राइम सेल भी जांच कर रही है।

हैकर ने फोन कर बताई कम‌ियां, वसूले 10000

 cyber fraud in lucknow
डेमो - फोटो : demo pic

कामिल ने 24 घंटे में ही वेबसाइट ठीक कर ली तो शातिर हैकरों ने उसे फोन किया। हैकरों ने कहा कि उसकी वेबसाइट में कई कमियां हैं। कमियों की जानकारी देकर वेबसाइट को फूलप्रूफ बनाने के नाम पर हैकरों ने 10000 रुपये मांगे।

कामिल ने उनकी बात मानते हुए रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी। हैकरों ने कामिल को वेबसाइट की कई कमियां बताईं। सिक्योरिटी फीचर्स को मजबूत करने के टिप्स भी दिए।

हालांकि, रविवार को फिर हैकरों ने कामिल की वेबसाइट हैक करके उसका बैंक अकाउंट नंबर बदल दिया। हैकरों ने अपने बैंक का अकाउंट नंबर डालकर कंपनी के ग्राहकों को अकाउंट बदलने व भविष्य में नए अकाउंट में रुपया ट्रांसफर करने के मैसेज भेजे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed