फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Culture department prepares the calender on Kakori train action.

काकोरी ट्रेन एक्शन: 100वीं वर्षगांठ पर संस्कृति विभाग ने तैयार किया शताब्दी महोत्सव का वार्षिक कैलेंडर

Mon, 05 Aug 2024 04:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 05 Aug 2024 04:44 PM IST
सार

काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ के शुभारंभ के साथ-साथ गुमनाम शहीदों की जयंती और बलिदान दिवस समेत अनेक महत्वपूर्ण तिथियों पर विविध आयोजन होंगे। इसके तहत योगी सरकार युवाओं को खेल, साहित्यिक व सांस्कृतिक मंच भी मुहैया कराएगी।

विज्ञापन
Culture department prepares the calender on Kakori train action.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ का शुभारंभ 9 अगस्त से होगा। इसके उपरांत पूरे वर्षपर्यंत शहीदों, महापुरुषों की जयंती-बलिदान दिवस पर राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजन होंगे। योगी सरकार के निर्देश पर संस्कृति विभाग ने काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का वार्षिक कैलेंडर तैयार किया है। इसके तहत महात्मा गांधी-लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती, रानी लक्ष्मीबाई जन्मदिवस, अटल बिहारी वाजपेयी जयंती, मंगल पांडेय जयंती, क्रांति दिवस, शहीदी दिवस, काकोरी बलिदान दिवस समेत गुमनाम शहीदों की जयंती और बलिदान दिवस आदि पर अनेक कार्यक्रम कराए जाएंगे। कलाकारों व युवाओं को योगी सरकार खेल, साहित्यिक व सांस्कृतिक मंच भी मुहैया कराएगी।

विज्ञापन


यूपी के सभी जनपदों में होंगे कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग ने काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का वार्षिक कैलेंडर तैयार किया है। इसके तहत 9 अगस्त 2024 से कार्यक्रमों का आगाज होगा। इसके पश्चात दो अक्तूबर को महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर स्वाधीनता संग्राम के नायकों की वेशभूषा में 100 बालकों की लखनऊ में गांधी प्रतिमा से विधान भवन तक रैली निकलेगी। 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दौड़ निकलेगी। युवा कल्याण व खेल विभाग द्वारा ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताएं होंगी। 19 नवंबर को रानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस पर शौर्य पर्व, महिला कल्याण विभाग द्वारा वीरांगना सम्मान, मिशन शक्ति, विविध जागरूकता होगी। 26 नवंबर को संविधान दिवस पर हमारा गणतंत्र-अभिलेख प्रदर्शनी लगेगी। वहीं 19 दिसंबर को काकोरी बलिदान दिवस पर वृहद ड्रोन शो होगा। साथ ही शाहजहांपुर, लखनऊ, अयोध्या, गोंडा व गोरखपुर में काकोरी पर आधारित महानाट्य का मंचन होगा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती (सुशासन दिवस) पर लखनऊ व आगरा के बटेश्वर में कवि सम्मेल, प्रदर्शनी, किसान मेला आदि लगाया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गोमती नगर छेड़छाड़ प्रकरण: मुख्य आरोपी कानपुर से गिरफ्तार, नाबालिग है आरोपी, अब तक हो चुकी हैं 25 गिरफ्तारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या दुष्कर्म मामला: लखनऊ लाई गई पीड़िता, क्वीन मैरी अस्पताल में किया गया भर्ती


2025 के आयोजनों को लेकर भी खाका तैयार
सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर तैयार शताब्दी वर्ष कैलेंडर में 2025 के आयोजनों का भी खाका तैयार है। 12 जनवरी 2025 को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस के तहत युवा कल्याण विभाग की तरफ से राज्य युवा महोत्सव होगा। यूपी के सभी 75 जनपदों में महिला व युवक मंगल दल की तरफ से 100-100 सदस्यों की साइकल रैली भी निकाली जाएगी। 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस के शुभारंभ कार्यक्रम पर उत्तर प्रदेश के लोकनृत्यों का विश्व रिकॉर्ड कायम होगा। सूबे के सभी 75 जनपदों में प्रदर्शनी व महोत्सव भी होगा। 23 मार्च (शहीदी दिवस) पर 'रंग दे बसंतीः' 100 कथक कलाकारों की राष्ट्रभक्तिपूर्ण तथा शहीद भगत सिंह पर नाट्य प्रस्तुतियां भी होंगी।

मंगल पांडेय जयंती व कारगिल विजय दिवस पर होंगे विविध आयोजन
विगत दिनों हुई बैठक में मुख्यमंत्री को संस्कृति विभाग की तरफ से बताया गया कि 10 मई को 100 मीटर कैनवास पर 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की गाथा का चित्रांकन होगा। प्रदेश के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों पर दीपांजलि व राष्ट्रधुन का वादन होगा। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विश्वविद्यालयों के आधुनिक इतिहास विभागों में राष्ट्रीय सेमिनार-संगोष्ठी होगी। 19 जुलाई को मंगल पांडेय की जयंती पर 100 कलाकारों द्वारा आजादी पर सामूहिक बिरहा गायन, 1857 के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित 100 चित्रकारों द्वारा रेखांकन व सभी विद्यालयों और शहीदों का नमन कार्यक्रम के अंतर्गत अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारकों पर स्वच्छता अभियान और चिकित्सा शिक्षा-स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाएगा। 9 अगस्त 2025 को काकोरी शताब्दी समारोह के समापन पर भव्य आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed