{"_id":"dde23526714a17d61dfb3b964bd06e7f","slug":"cultural-event-in-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 सिंधी पुरोहितों का किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 सिंधी पुरोहितों का किया सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 09 Sep 2014 01:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संत आसूदाराम के 54वें निर्वाण दिवस पर शिवशांति संत आसूदाराम आश्रम, आलमबाग में प्रदेशभर के 35 सिंधी पुरोहितों का अलंकरण हुआ।
विज्ञापन
सम्मानितों को 11 सौ रुपये की धनराशि के अतिरिक्त अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। इस अवसर पर भजन-कीर्तन व विशाल भण्डारे का आयोजन भी किया गया।
निर्वाण दिवस पर उत्तर प्रदेश सिंधी सभा की ओर से सिंधी पुरोहितों का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें लखनऊ के अलावा लखनऊ, एटा, बनारस, कानपुर, गोरखपुर, इलाहाबाद, फैजाबाद, मेरठ, झांसी, रायबरेली आदि जिलों से आए 35 पुरोहितों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में पधारे सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरमुख जगवानी ने सम्मानितों को अंगवस्त्र, चादर व नगर धनराशि देकर अलंकृत किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर गुजरात सरकार में विधायक परमानंद खट्टर, काउंसिल केउपाध्यक्ष मुरलीधर इदनानी और सचिव विजय लखानी विशिष्ट अतिथियों केरूप में मौजूद रहे।
सचिव नानक चंद ने बताया कि प्रकोशोत्सव में 10 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। चूंकि, आयोजन देर रात तक चला, इसलिए उन्हें ठहराने के बंदोबस्त पहले से ही किए जा चुके थे।
विज्ञापन
आसपास के छोटे होटलों, गुरूद्वारों और धर्मशालाओं में उनको ठहराया गया। चूंकि, मंगलवार को भी उन्हें आश्रम आना था। लिहाजा आसपास ही बंदोबस्त किया गया।
इस अवसर पर रात दस बजे उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी की ओर से आश्रम में ‘शाह अब्दुल लतीफ का व्यक्तित्व एवं कृतित्व’ विषय पर गोष्ठी कराई गई।
जिसमें वक्ताओं ने अब्दुल लतीफ के व्यक्तित्व को अनुकरणीय बताया। कहा कि जरूरत है कि युवा पीढ़ी अब्दुल लतीफ के कृतित्व व आदर्श को धारण करे।
मुख्य अतिथि के रूप में संत शिरोमणि साई चाण्डूराम उपस्थित रहे। जिन्होंने विषय पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि के रूप में रेलवे सुरक्षा बल के डीआईजी राजाराम भागवानी मौजूद रहे।
मुम्बई विश्वविद्यालय के सिंधी विभाग के प्रो. मनोहर लाल बी मतलानी, अजमेर राजकीय महाविद्यालय की पूर्व रीडर डॉ. कमला गोकलाणी, सिंधी पाकिस्तान से आए रामचंद्र भाग्या, संत साधुराम साहब, राजाराम भागवानी और नरेन्द्र प्रताप सिंह को सम्मानित भी किया गया।