फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cruise service failed in Ayodhya.

अयोध्या: जटायु के भी कतरे पर, हेलीकॉप्टर और पैराग्लाइडिंग के बाद क्रूज सेवा भी फेल

Thu, 02 Nov 2023 02:32 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 02 Nov 2023 02:32 PM IST
सार

अयोध्या में हेलीकॉप्टर और पैराग्लाइडिंग के बाद क्रूज सेवा भी फेल हो गई है। भक्तों व पर्यटकों को पर्यटन को बढ़ावा देने वाली सेवाएं नहीं रिझा सकी हैं।
 

विज्ञापन
Cruise service failed in Ayodhya.
सरयू तट के संत तुलसी दास घाट पर खड़ा जटायु क्रूज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरयू तट पर क्रूज जटायु के पर फैलने से पहले ही कतर गए। पर्यटकों को रिझाने के लिए शुरू की गई यह सेवा हेलीकॉप्टर और पैराग्लाइडिंग की तरह कुछ ही दिनों में फेल हो गई। लोगों का कहना है कि तीनों सेवाएं जल्दबाजी में बिना किसी होमवर्क के शुरू की गई थीं। इसलिए उपयोगिता साबित नहीं कर सकीं।

विज्ञापन


रामनगरी को विश्वस्तरीय पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने की कवायद तेजी से चल रही है। 34 हजार करोड़ की योजनाओं से अयोध्या में सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। अप्रैल में पर्यटन विभाग की तरफ से ''''अयोध्या धाम के हवाई दर्शन'''' सेवा शुरू की गई थी। इसके लिए प्रति व्यक्ति तीन हजार रुपये का शुल्क तय किया गया था। आठ मिनट में पर्यटकों को पूरी अयोध्या के हवाई दर्शन कराए जाने थे। यह सेवा पहले 15 दिन के लिए ट्रायल के तौर पर शुरू की गई थी। जिस कंपनी को यह जिम्मेदारी दी गई थी, वह कंपनी 11 दिन में ही वापस लौट गई। बताया गया कि हवाई दर्शन सेवा उपलब्ध कराना कंपनी के लिए महंगा साबित हो रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - योगी मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, राजभर और दारा सिंह टीम योगी में हो सकते हैं शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश का एलान-गठबंधन होने पर भी यूपी की 65 सीटों पर लड़ेगी सपा, बाकी सीटें सहयोगियों के लिए


इसी तरह कुछ महीने पहले अयोध्या में पैराग्लाइडिंग की सेवा शुरू की गई। इसका उद्घाटन जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया था, लेकिन यह सेवा कब शुरू हुई और कब बंद हुई, किसी को पता ही नहीं चला। इसी तरह सितंबर में शुरू हुई क्रूज सेवा का भी हाल बेहाल है। इस संबंध में पर्यटन अधिकारी आरपी यादव ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

पुरानी नाव को सजा कर बना दिया क्रूज
स्थानीय निवासी रितेश बताते हैं कि पुरानी नाव को सजा कर क्रूज बना दिया गया है। शुरुआती दिनों में ही क्रूज खराब हो गया था। इस पर घूमने के दौरान क्रूज जैसी सेवाएं देने की बात कही गई थी, लेकिन यह पर्यटकों को जरा भी आकर्षित नहीं कर पाया। सरयू घाट स्थित करतलिया आश्रम के महंत रामदास का कहना है कि ये सभी सेवाएं जल्दबाजी में शुरू की गईं। पहले अयोध्या का भौगोलिक अध्ययन करना होगा। यहां के माहौल को समझना होगा।

पर्यटन मंत्री ने किया था जटायु का लोकार्पण
आठ सितंबर को पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने समारोह पूर्वक जटायु क्रूज सेवा का उद्घाटन किया था। उन्होंने कहा था कि क्रूज के संचालन से सड़कों पर लोड कम हो जाएगा। फिलहाल मात्र 53 दिन के भीतर ही यह सेवा बंद होने के कगार पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed