फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Crowd gathered at IFFCO center for DAP, scuffle

Lucknow News: डीएपी के लिए इफको केंद्र पर उमड़ी भीड़, धक्कामुक्की

Thu, 14 Nov 2024 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 14 Nov 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered at IFFCO center for DAP, scuffle
बछरावां (रायबरेली)। डीएपी खाद लेने के लिए बुधवार को इफको केंद्र पर किसानों की भारी भीड़ उमड़ी। कई किसानों ने तो मंगलवार रात से ही केंद्र के बाहर डेरा जमा लिया था। वहीं, सुबह छह बजे से लाइन लगनी शुरू हुई तो भीड़ इतनी अधिक हो गई कि पुलिस को स्थिति संभालनी पड़ी। खाद पहले पाने की होड़ में किसानों में धक्कामुक्की व बहसबाजी हुई। वहीं, डीएपी के साथ जबरन नेनो की बोतल दिए जाने से आक्रोशित किसानों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन


किसानों को मंगलवार देर शाम सूचना मिल गई थी कि खाद का ट्रक महराजगंज रोड स्थित इफको केंद्र पहुंच गया है। इसके बाद कई किसान बिस्तर लेकर केंद्र पहुंच गए और पूरी रात वहीं जमा रहे। बुधवार सुबह छह बजे से किसानों की भीड़ केंद्र के बाहर जुटने लगी जो दिन चढ़ने के साथ बढ़ती चली गई। डीएपी के साथ नेनो डीएपी की बोतल थमाए जाने से आक्रोशित किसानों ने कहा कि यह अन्याय है।
विज्ञापन


क्षेत्र में डीएपी की बहुत अधिक किल्लत है। इचौली, कसरावां, बन्नावां सहित 10 सहकारी समितियों में खाद अभी तक नहीं पहुंची है। ऐसे में इफको केंद्र पर खाद पहुंची तो इतनी भीड़ हो गई कि केंद्र पर मौजूद कर्मियों के पसीने छूट गए। सूचना पर बछरावां कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों की लाइन को ठीक कराकर स्थिति संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला और पुरुष किसानों की अलग-अलग लाइन लगवाई। जिसने भी लाइन तोड़ने की कोशिश की, उसे लाइन से हटाकर पीछे कर दिया गया। सुबह करीब 10 बजे से खाद का वितरण शुरू हुआ। डीएपी की एक बोरी के साथ 150 रुपये की नेनो डीएपी की बोतल और खाद की दो बोरी के साथ 600 रुपये की नेनो डीएपी की बोेतल किसानों को दी गई। इसका किसानों ने विरोध किया। किसान फूलचंद, संतोष कुमार, माया देवी, मोनू, रूप किशोर आदि ने केंद्र संचालक पर आरोप लगाया कि 1350 रुपये की डीएपी है। इसके साथ नेनो डीएपी की बोतल भी जबरन दी गई है।


पैसे न होने से लौटे घर
किसान राम औतार, सुखलाल ने बताया कि वह अपने घरों से बेटी, पत्नी, भाई और भौजाई को लेकर खाद लेने के लिए सुबह से लाइन में लगे रहे। अपने मित्र से पैसे उधार लेकर खाद लेने आए थे। केंद्र पर आकर पता चला कि डीएपी के साथ नैनो भी जबरन दी जा रही है। पर्याप्त पैसे न होने के कारण उन्हें बिना खाद के लौटना पड़ा। एडीओ कोऑपरेटिव अनिल कुमार का कहना है कि इफको केंद्र में मंगलवार देर शाम खाद पहुंच गई थी। बुधवार सुबह से खाद वितरित की जा रही है। क्षेत्र में आने वाली 10 सरकारी समितियों में दो दिन में खाद पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed