फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   crowd beats an innocent boy to death

हैवानियत: नहीं पढ़ी होगी आपने ऐसी खौफनाक पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Wed, 30 Sep 2015 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 30 Sep 2015 11:41 AM IST
विज्ञापन
crowd beats an innocent boy to death
कानपुर से सटे महाराजपुर में रविवार को बदमाश होने के शक में पीटकर मारे गए युवक की पहचान मंगलवार को भी नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को जनाजा वाली मस्जिद के पास बने कब्रिस्तान में दफन कर दिया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवक की हत्या का वीभत्स तरीका उजागर हुआ। शरीर का कोई ऐसा अंग नहीं था, जिस पर चोट न लगी हो। पूरे शरीर में कुल नौ चोटें मिलीं। इसमें तीन चोट सिर पर और तीन चेहरे पर थीं। सिर की हड्डी टूटने को मौत की वजह माना गया। सिर की सभी चोटें धारदार और गहराई में थीं। माना जा रहा है कि ऐसी चोट कुल्हाड़ी से आती है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखकर ही लगता है कि युवक को मार डालने की नीयत से पीटा गया। पीटने वालों में खून सवार था। इधर, पोस्टमार्टम हाउस में शव को पहचानने के लिए शिवराजपुर से कुछ लोग आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से 35 वर्षीय महेश नाम का शख्स लापता है। चेहरा दिखाया गया, लेकिन वे पहचान नहीं सके। चमनगंज के भी एक परिवार ने पहचानने की कोशिश की लेकिन शव में सड़न और चमड़ी का रंग बदल जाने से पशोपेश में रहे और लौट गए।

दफन होने के बाद छपवा रहे पंफलेट

crowd beats an innocent boy to death

महाराजपुर पुलिस मानों खुद नहीं चाहती कि पिटाई से मरे युवक की पहचान हो। तभी 72 घंटे के बजाय 48 घंटे में ही पोस्टमार्टम करा दिया गया। युवक का फोटो भी मीडिया को जारी नहीं किया, जिससे उसकी पहचान हो सके।

युवक के दफन होने के बाद पुलिस अब उसके पंफलेट छपवा रही है। उधर, पूछताछ के लिए पकड़े गए 19 लोगों को मंगलवार की सुबह छोड़ दिया गया। नामजद राजकुमार, दीपू और रोहित को पकड़ने के लिए घरों और संभावित स्थानों पर दबिश दी गई।

नियम के विपरीत समुदाय विशेष के युवक का मंगलवार को वारदात के 48 घंटे के भीतर पोस्टमार्टम करा दिया। इसके बाद एक संस्था के माध्यम से शव को लावारिस में कब्रिस्तान में दफन करा दिया। अब युवक की शिनाख्त हो भी जाए तो परिवार वाले न तो उसे देख सकेंगे और न ही अपने हाथों से क्रिया कर्म कर सकेंगे।

सीओ सदर अमित राय का दावा है कि युवक की शिनाख्त के प्रयास चल रहे हैं। पुलिस टीम जाजमऊ की टेनरियों में गई। वहां आसपास के लोगों को फोटो दिखाया, लेकिन कोई पहचान नहीं सका।

अब युवक के हुलिया वाले पंफलेट छपवाए जा रहे हैं। इसके बाद सार्वजनिक स्थानों में चस्पा कराएंगे। अभी तक इस मामले में नौ लोगों को जेल भेजा गया है। कई और लोग शक के दायरे में है, जिनके बारे में छानबीन की जा रही है।

बता दें कि बीते दिनों महाराजपुर के जाना गांव में ग्रामीणों ने बदमाश समझकर एक युवक को कई घंटे तक अलग-अलग जगहों पर रखकर पीटा। पैर बांधकर बालू के टीले से उल्टा लटकाया।

नंगे बदन जमीन पर घसीटा। इससे भी मन नहीं भरा तो गंगा में डुबो-डुबोकर मार डाला। इसके बाद गंगा की रेती पर शव छोड़कर भाग गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed