फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   crocodile grabs one villager and drag him to pond, search continues

बहराइच : ग्रामीण को तालाब में जिंदा घसीट ले गया मगरमच्छ, जांच में जुटी गोताखोरों की टीम

Sat, 21 Sep 2019 08:16 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बहराइच Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 21 Sep 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
crocodile grabs one villager and drag him to pond, search continues
मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला
बहराइच में तालाब के किनारे सैर कर रहे एक ग्रामीण को अचानक मगरमच्छ गहरे पानी में खींच ले गया। पुलिस और गोताखोरों की टीम जांच में जुटी है। वहीं परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


हरदी थाना अंतर्गत खम्हरिया शुक्ल गांव के निकट स्थित बड़ा तालाब में बरसात के कारण काफी पानी भरा है। तालाब के निकट ही शनिवार को गांव निवासी मुलरू पासी (65) घूमने गया था। तभी अचानक तालाब से निकलकर आए एक मगरमच्छ ने उसका पैर दबोच लिया और उसे तालाब में घसीट ले गया। गांव के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की तब इसकी जानकारी हुई। 
विज्ञापन


तालाब में मगरमच्छ होने की सूचना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सैकड़ों की भीड़ तालाब के किनारे एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर हरदी थानाध्यक्ष शिवानंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू की गई। लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। एसओ ने बताया कि तालाब में गोताखोरों को लगाया गया है। अंधेरा होने पर रेस्क्यू बंद कर दिया गया है। सुबह से फिर से खोज शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed