{"_id":"5d8ae77e8ebc3e93cc43fd38","slug":"crocodile-found-in-ayodhaya-near-saryu-river-residents-in-terror","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या : सरयू नदी के पास बसी कॉलोनी से पकड़ा गया आठ फीट लंबा मगरमच्छ, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या : सरयू नदी के पास बसी कॉलोनी से पकड़ा गया आठ फीट लंबा मगरमच्छ, लोगों में दहशत
Wed, 25 Sep 2019 10:30 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 25 Sep 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
मगरमच्छ को वन विभाग के लोगों ने पकड़ लिया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में मंगलवार रात एक विशालकाय मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। सरयू नदी से सटी मीरापुर दोआबा कॉलोनी में यह मगरमच्छ देख गया जिसका बाद लोग डर गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने डायल 100 को सूचना दी और मौके पर पहुंची बचाव टीम ने वन विभाग को बुलाया। यह पूरा वाकया रात लगभग 12:00 बजे के आसपास हुआ। रामघाट हाल्ट के निकट कॉलोनी में पकड़े गए घड़ियाल की लंबाई आठ फीट बताई गई है।
बताया गया कि कुछ स्थानीय लोगों ने मगरमच्छ को देखा था। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से मगरमच्छ को पकड़ने का कार्य किया। कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा जा सका। वन विभाग की टीम मगरमच्छ को पकड़ कर अपने साथ ले गई है। जिसके बाद स्थानीय लोग राहत की सांस ली है

माना जा रहा है कि मगरमच्छ सरयू नदी से निकलकर आबादी में आ गया था। काफी लंबे समय से लोग सरयू में मगरमच्छ देखे जाने की बात कर रहे थे। चंद महीनों पहले ही सरयू नदी में घड़ियाल भी देखा गया था और अब एक विशालकाय मगरमच्छ आबादी की तरफ आया है जिसको देखकर लोग डरे हुए हैं।
दूर-दराज से श्रद्धालु अयोध्या पहुंचते हैं और सरयू में स्नान और पूजन करते हैं। ऐसे में सरयू नदी में मगरमच्छ की आमद चिंताजनक है। हालांकि मगरमच्छ खारे पानी में पाए जाते हैं, लेकिन सरयू नदी में से निकलकर लगभग 200 मीटर दूर कालोनी तक आए मगरमच्छ की खबर शासन और प्रशासन के लिए भी चिंताजनक है।